Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: अंतिम चरण में विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जमकर बजाया 'डमरू'

बाराणसी, 04 मार्च: उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है। सातवें फेज की वोटिंग 7 मार्च को है। ऐसे में कोई भी राजनीतिक दल कमी नहीं छोड़ना चाहते। पीएम मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने कई किमी लंबा रोड शो किया। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डमरू बजाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड के दोनों तरफ महिलाएं और युवा खड़े नजर आये जिनका पीएम कभी हाथ हिलाकर और कभी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

PM Modi tries his hand at damru at Kashi Vishwanath Temple in Varanasi

रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने विश्वनाथ मंदिर के परिसर में 'डमरू' में हाथ आजमाया। इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर में मौजूद लोगों का अभिनंदन भी स्वीकार किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों ने बात भी की। मोदी ने रोड शो के जरिए वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।

रोड शो के लिए वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। वाराणसी की जनता ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर का चुनाव 7 मार्च को होना है। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजा की महिला कार्यकर्ता से साथ-साथ वाराणसी की महिलाएं भी शामिल हुई। पीएम मोदी के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए थे।

वाराणसी में सातवें और अंतिम दौर में मतदान होना है। लिहाजा वाराणसी के आठ विधानसभा सीटों क्रमश: वाराणसी कैंट, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी उत्तरी, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, पिंड्रा और सेवापुरी में अंतिम दौर में पीएम के रोड शो से भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की। 2017 के नतीजों की बात करें तो इन 54 सीटों में से समाजवादी पार्टी को 11, बसपा को 6, भाजपा को 29, अपना दल को 4, राजभर की पार्टी को 3 तथा निषाद पार्टी को एक सीट मिली थी। जबकि 2012 के नतीजों की बात करें तो सपा को 32, बसपा को 8, भाजपा को 5, कांग्रेस को 5, रालोद को एक तथा अन्य के खाते में तीन सीटें गईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+