पीएम मोदी ने 'बिजली गुल' पर अखिलेश सरकार को घेरा, दिया अपने कार्यों का ब्यौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी उनका कार्य क्षेत्र है, ऐसे में बीजेपी इस इलाके की वही शोहरत वापस दिलाने की पूरी कोशिश कर रही है, जो समाजवादी सरकार में कहीं खो गई है।

वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनाव की जंग अब आखिरी दौर में है। 8 मार्च को आखिरी चरण के मतदान को लेकर सभी सियासी दल जमकर प्रचार और जोर आजमाईश में जुटे हुए हैं। इस फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान होना है। ऐसे में वाराणसी पर भाजपा की ही नहीं बल्कि कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी की भी नजरें टिकी हुई हैं।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने लगाया पूरा जोर

सभी सियासी दल इस सीट पर जीत का पंच लगाना चाहते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा साख दांव पर लगी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। यही वजह है कि उन्होंने वाराणसी में खुद मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने 4 मार्च को बनारस में रोड शो के साथ-साथ लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश सरकार पर बिजली गुल को लेकर निशाना साधा।

'24 घंटे बिजली देने का किया वादा'

'24 घंटे बिजली देने का किया वादा'

वाराणसी के टाउन हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि क्या मुझे गंगा मैया की सौगंध खाने की जरुरत है? उन्होंने कहा कि काशी एक शहर नहीं है, ये मानवता का प्रतीक है। मेरी कोशिश 'उत्तम काशी' बनाने की है।

अखिलेश-राहुल के विश्वनाथ मंदिर जाने के दौरान बिजली कटने पर पीएम ने ली चुटकी

अखिलेश-राहुल के विश्वनाथ मंदिर जाने के दौरान बिजली कटने पर पीएम ने ली चुटकी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि लोग ईश्वर को मानें या न माने लेकिन कहीं न कहीं ईश्वर में शक्ति होती है। उन्होंने वाराणसी में अखिलेश और राहुल गांधी के रोड-शो का जिक्र करते हुए कहा कि जब यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे तो अचानक ही बिजली चली गई। इस घटना को बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आखिर ईश्वर ने दिखा दिया न अपनी शक्ति? बता दें कि बिजली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिलेश सरकार के बीच कई बार जुबानी जंग छिड़ चुकी है।

पीएम मोदी बोले, काशी की शोहरत वापस दिलाने की कोशिश बीजेपी कर रही है

पीएम मोदी बोले, काशी की शोहरत वापस दिलाने की कोशिश बीजेपी कर रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम अखिलेश यादव के उस सवाल का जवाब भी दिया जिसमें वो मोदी सरकार से उनके कार्यों का ब्यौरा मांगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी उनका कार्य क्षेत्र है, ऐसे में बीजेपी इस इलाके की वही शोहरत वापस दिलाने की पूरी कोशिश कर रही है, जो समाजवादी सरकार में कहीं खो गई है। उन्होंने कहा कि भले ही मैं काशी में नहीं आते फिर भी यहां से बीजेपी की शानदार जीत होती, लेकिन वह चाहते हैं कि यहां आएं और लोगों को संबोधित करें, इसकी वजह है क्योंकि ये उनके दिल के बेहद करीब है।

अटल जी के रिंग रोड का सपना पूरा करने की कही बात

अटल जी के रिंग रोड का सपना पूरा करने की कही बात

पीएम मोदी ने 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय चुनाव आयोग ने मुझे वाराणसी में रैली की इजाजत नहीं दी थी। मैं तभी से यहां आने और आपसे बात करने की सोच रहा था। उन्होंने अपने कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि अटल जी ने जो रिंग रोड का सपना वाराणसी के लिए देखा था, इसे किसी भी सरकार ने पूरा नहीं किया अब उस सपने पर काम शुरू हो गया। उन्होंने बनारस में बिजली के लटकते तारों को हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिसके बाद वाराणसी में बिजली कटौती नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+