श्रावस्ती में पीएम मोदी बोले- सपा-कांग्रेस रैली में लाने के लिए पैसे देते हैं, नहीं दिए तो मंच पर चढ़ जाते है
लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। छठें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रावस्ती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। पीएम मोदी ने श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधी सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सपा की रैली में हुई भगदड़ को लेकर तंज भी कसा।
पीएम मोदी ने श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो मैंने पूछा भई ये हुड़दंग क्यों चल रहा है?
तो उन्होंने का सपा कांग्रेस वाले रैली में लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग मंच पर चढ़ गए। पीएम मोदी ने कहा जिस पार्टी का ये हाल हो, वो अपना भला कैसे कर सकती है।

श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाइंडी गठबंधन में कैंसर से भी बुरी बीमारियां हैं, ये फैलते-फैलते पूरे हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती हैं। प्रधामनंत्री मोदी ने कहा इंडी गठबंधन घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी है, घोर परिवारवादी हैं।
पीएम मोदी ने श्रावस्ती के लोगों को संबोधित करते हुए कहा मोदी किसी शाही खानदान से नहीं आया है। मैं इन्हीं माताओं जैसी गरीब मां का बेटा हूं। उन्होंने कहा मुझे किसी के लिए कुछ भी कामना नहीं है लेकिन मैं अपने देश को इतना मजबूत बनाना चाहता हूं कि परिवारवादी पार्टियां फिर से हमारे भारत देश को बदहाल ना कर सके। पीएम मोदी ने कहा इसके लिए मुझे आपका आर्शीवाद चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमारा श्रावस्ती इतनी ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, जहां पूरे देश से पर्यटक आना चाहते हैं। उन्होंने कहा सपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों ने श्रावस्ती के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।
पीएम मोदी ने कहा इन्हें ना विकास की चिंता थी, ना ही उन्हें देशके विरासत की फिक्र थी। हमारी सरकार श्रावस्ती को देश के नक्शे पर अलग पहचान देने का काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications