PM KE MAN KI BAAT: मन की बात में पीएम मोदी ने क्यों किया संभल का जिक्र, आप भी जानिए
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम के दौरान देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इंडिया में बने हुए सामान ही खरीदें। इस दौरान पीएम ने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि संभल के लोगों ने कर्त्वय भावना की एक मिसाल पेश की है जिससे दूसरे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि, संभल के लोगों में कर्त्वय भावना की एक ऐसी मिसाल देखी है जिसे आप सबसे शेयर करना चाहता हूं। आप सोचिए, 70 से ज्यादा गांव हों, हजारों की आबादी हो और सभी लोग एक साथ मिलकर एक लक्ष्य और एक ध्येय के साथ आगे बढ़ें, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। लेकिन संभल के लोगों ने ऐसा करके दिखाया है और एक मिसाल कायम की है।
किसानों के लिए खेती का मुख्य आधार है सोत नदी
दरअसल पीएम मोदी ने संभल जिले की जिस सोत नदी का जिक्रा वो अमरोहा से शुरू होकर संभल होते हुए बदायूं तक जाती है। इस नदी को इस इलाके के लोगों के लिए लाइफ लाइन कहा जाता है। इस नदी का पानी किसानों के लिए खेती का मुख्य आधार था।
नदी के सूखने के बाद लोगों ने कर लिया था अतिक्रमण
लेकिन समय के साथ ही इस नदी का प्रवाह कम होता चला गया। पानी समाप्त होने की वजह से इस नदी की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। लेकिन इस नदी को जिंदा करने का दोबारा प्रयास शुरू हुआ और इस नदी को जीवित करने का दोबारा संकल्प ले लिया। इस नेक काम में जिले के 70 गावों के लोगों ने अपना योगदान दिया।
100 किलोमीटर तक पुनर्जीवित हुई सोत नदी
ग्रामीण जब एकत्र हुए तो सभी सरकारी विभाग के कर्मचारी भी साथ आ गए और इन लोगों के प्रयास से छह महीने के भीतर ही 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक सोत नदी का पुनरुद्धार कर दिया गया। ग्रामीणों की मेहनत उस समय रंग लाई जब बरसात का मौसम शुरू हुआ। बारिश में यह नदी लबालब भरकर दोबारा पुनर्जीवित हो गई।












Click it and Unblock the Notifications