'आम चुनाव में यूपी की जनता NDA को देगी 100% वोट', वाराणसी में पीएम मोदी, 'कांग्रेस के युवराज' पर साधा निशाना
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री आज वाराणसी के दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कल, 22 फरवरी को पीएम गुजरात पहुंचे थे जहां उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। आज प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दौरे पर हैं।
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम ने संत रविदास की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। अपने दौरे के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दल, कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के युवराज कहते हैं कि काशी और यूपी के युवा 'नशेड़ी' हैं। यह कैसी भाषा है? अब वे अपनी हताशा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर निकाल रहे हैं। युवा यूपी के लोग विकसित राज्य बनाने में जुटे हैं।''
पीएम मोदी ने बीएचयू में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा था कि काल से भी प्राचीन काशी की पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश ने (लोकसभा चुनाव में) मोदी को, 100% सीटें एनडीए को देने का फैसला किया है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी में उनकी जन्मस्थली पर पूजा करने भी पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने एक सार्वजनिक समारोह में भाग लिया। संत रविदास के दलितों में भारी संख्या में अनुयायी हैं। वो उन ऐतिहासिक शख्सियतों में से एक हैं, जिन्हें भाजपा ने वर्षों से रणनीतिक रूप से साधने की कोशिश की है।
रविदास पार्क में संत रविदास की नव स्थापित प्रतिमा का उद्घाटन करने के बाद पीएम संत रविदास संग्रहालय और संत रविदास पार्क के सौंदर्यीकरण परियोजना की आधारशिला रखी। लोकसभा चुनाव से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने 13,000 करोड़ से अधिक की परियोजना की सौगात भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications