PM Kisan Yojna: इस तारीख को जारी हो सकती है 20वीं किस्त, जल्द कर लें यह काम, इन बातों का रखें ध्यान
PM Kisan 20th Installment Date Latest News Hindi Uttar Pradesh: उन किसानों के लिए अच्छी खबर है जो प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। महराजगंज के जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने इससे संबंधित खास जानकारी दी है।
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत चार चार महीने पर किस्त जारी की जाती है। 18वीं किस्त अक्तूबर में और 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए 20वीं किस्त जून में जारी की जाएगी। अभी कोई तारीख निश्चित नहीं हुई है।

जल्द कर लें यह काम
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को अगर इस योजना का लाभ उठाना है तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या बैंक से भी ई-केवाईसी करा लें।
पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है। इसमें विभाग द्वारा किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। आप आधार लिंकिंग भी करवा लें। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है। जहां पर आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक किया होता है।
उन्होंने बताया कि पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications