UP News: योगी सरकार प्रदेश की इन नदियों किनारे करने जा रही खास पहल, होंगे ये बड़े फायदे

CM Yogi Latest News Uttar Pradesh: योगी सरकार पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की नदियों के पांच किमी. दायरे में 4.12 करोड़ पौधे लगाएगी। यूपी की हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम भी बढ़ाया है। विगत वर्ष-2024 में नदियों के किनारे 2656 स्थलों पर 3.72 करोड़ पौधरोपण किए गए थे। यूपी से होकर गुजरने वाली 13 प्रमुख नदियों के समीप 24271.66 हेक्टेयर एरिया में पौधरोपण होगा। इन नदियों में गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती, चंबल, छोटी गंडक, हिंडन, गोमती आदि प्रमुख हैं। वहीं सर्वाधिक पौधरोपण यमुना नदी वाले जनपदों में होंगे।

*यमुना के समीप लगाए जाएंगे सर्वाधिक पौधे*
पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सर्वाधिक पौधे यमुना नदीं के किनारे लगाए जाएंगे। यमुना किनारे एक करोड़ 9 लाख से अधिक पौधे लगेंगे। गंगा नदी के किनारे वाले जनपदों में 77 लाख पौधरोपण किए जाएंगे। बेतवा किनारे 53 लाख, सरयू किनारे 39.35 लाख पौधे, सई किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख किनारे पौधे लगाकर संवारे जाएंगे।

cm yogi

*त्रिवेणी वन भी बसाएगी योगी सरकार*
योगी सरकार 2025 में आयोजित महाकुम्भ की स्मृति में नदी किनारे नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों का त्रिवेणी रोपण भी कराएगी। पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नदियों के पांच किमी. एरिया में भी पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, सोन, चंबल समेत 13 नदियों के आसपास के एरिया को चिह्नित किया जा रहा है।

*पौधरोपण महाभियान-2025 में सरकार का लक्ष्य*

*नदी एरिया (हेक्टेयर में) पौधे*
बेतवा 3708.15 5309321
चंबल 100.00 160000
छोटी गंडक 533.50 853600
गंगा 4356.13 7704801
गोमती 1557.20 3356120
हिंडन 218.99 429014
केन 781.06 1233964
रामगंगा 589.19 982244
राप्ती 1216.15 1945760
सई 1449.40 3425021
सरयू 2341.02 3935660
सोन 708.42 950962
यमुना 6712.44 10988763
*कुल 24271.66 4,12,75,230*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+