यूपी सरकार ने 30 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के लिए शुरू की पौधे लगाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिन में 25 करोड़ सेंपल लगाने की पहल करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया। वृक्षारोपण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए राज्य प्रशासन ने जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वन महोत्सव के दौरान उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी (सिमरधा डैम) पर स्मृति वाटिका की स्थापना किया।

यूपी सरकार ने 30 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के लिए शुरू की पेड़ लगाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता

इसके तहत वह वहां पर बहुपयोगी पौधों पोषक तत्वों और ओषधीय गुणों से भरपूर पौधे लगाए। इनकी कुल संख्या करीब पांच हजार है। स्मृति वाटिका झांसी से करीब 8 किमी दूर झांसी-ग्वालियर मार्ग पर पहुज नदी के किनारे बने सिमरधा बंधे के पहुच मार्ग पर है। इसके एक ओर पहुज नदी का विशाल जल भराव वाला क्षेत्र है तो दूसरी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद की विशाल प्रतिमा। इसके नाते यहां का दृश्य बेहद खूबसूरत है। स्मृति वाटिका इसे और मनोरम बनाएगी। मुख्यमंत्री की मंशा पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की है।

इसी बाबत इच्छुक लोगों को उनके कृषि जलवायु की अनुकूलता के अनुसार उनकी पसंद की प्रजातियों के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। हर जिले के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं। अब तक लोग 17 करोड़ से अधिक पौधे ले जा चुके हैं। लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं इसके लिए सरकार ने पौधे लगाओ,इनाम पाओ के नाम से एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसके तहत पौध लगाने की फोटो वनविभाग के वेबसाइट पर लोड करनी होगी। पौधरोपण वाली खास प्रविष्टियों को सरकार पुरस्कृत भी करेगी। योगी सरकार के कार्यकाल में वन महोत्सव के दौरान अब तक अलग अलग प्रजातियों के 60,24,46,551 पौधे लगाए जा चुके हैं। पर्यावरण दिवस और ऐसे ही अन्य अवसरों पर लगने वाले पौधों की संख्या इसके अतरिक्त है। इस तरह इस साल मिशन 30 करोड़ के इन पौधों की संख्या को जोड़ दें तो यह संख्या सौ करोड़ के करीब होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+