वाट्सएप डीपी में लगाई अवैध तमंचे के साथ फोटो, तलाश रही है पुलिस

रामपुर। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में 16 वर्षीय युवक को वाट्सएप पर अवैध तमंचे के साथ फोटो खींच कर डालना महंगा पड़ गया। सैफनी चौकी के इंचार्ज को जब लोगों ने बताया कि एक युवक लोगों को तमंचा दिखाकर धमका रहा है। वाट्सएप पर अवैध तमंचे के साथ डीपी भी लोगों ने दिखाई। उसी वक्त पुलिस हरकत में आयी और युवक के खिलाफ कोतवाली शाहबाद में पुलिस ने ही मुकदमा दर्ज करा दिया है और युवक की तलाश में जुट गई।

Pic with pistol in whatsapp DP, police searching youth Rampur

वहीं इस मामले में एएसपी सुधा सिंह ने बताया कि कोतवाली शाहबाद के अंतर्गत सैफनी चौकी के कस्बे का यह मामला है जिसके संबंध में चौकी इंचार्ज की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में तथ्य प्रकाश में आये हैं।

Pic with pistol in whatsapp DP, police searching youth Rampur

बरामदगी के दौरान चौकी इंचार्ज को कस्बे के लोगों ने बताया कि जो अभियुक्त है वो अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है और लोगों को धमका रहा है। जहां उस ने वाट्सएप आईडी पर प्रोफाइल पिक में भी तमंचे की फोटो के साथ अपनी फोटो डाल रखी है जिसके सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाली शाहबाद में अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। मामला 504, 506 आईपीसी में दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के बाद इसमें अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+