PHOTOS: योगी के मंत्री ने बंद रेलवे फाटक को किया झुककर क्रॉस, काफिले के लिए भी हुआ उल्लंघन
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और उनके काफिले ने रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर डाला। मंत्री ने खड़ऊआ के बंद फाटक को खुलने का इतजार भी नहीं किया। वे फाटक के बैरियर के नीचे से निकलकर रेल पटरियों पर पहुंच गए, जबकि उसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरने वाली थी। उनके काफिले ने तो और भी गजब कर डाला, जबरन फाटक ही खुलवा लिया। फिर कारें निकाल ले गए।

क्यों बरेली में आए मंत्री, जो उल्लंघन हुआ?
जानकारी के मुताबिक, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बरेली में बेसहारा पशुओं के लिए कान्हा उपवन का लोकार्पण करने आए। उनका यहां का कार्यक्रम कल चौथी बार बदला गया। उनको 11 बजे बरेली पुलिस लाइन पहुंचना था, लेकिन उनके राजकीय हेलीकॉप्टर ने सवा 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरी। वह करीब साढ़े 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उनका काफिला सीबीगंज के लिए रवाना हो गया। नदोसी में बने पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन पर पहुंचने के दौरान उनको खड़ऊआ फाटक बंद मिला।

ऐसे जल्दबाजी में नहीं दिया नियमों पर ध्यान
मंत्री पहले ही लेट हो चुके थे, ऐसे में जल्दबाजी में उन्होंने फाटक से ट्रेन गुजरने का इंतजार नहीं किया। फाटक पर लगे बैरियर के नीचे से गुजरते हुए उन्होंने पटरियां क्रॉस की। उनके साथ तमाम अफसरों और नेताओं ने भी रेलवे अधिनियम का उल्लंघन किया। सभी लोग पैदल ही कान्हा उपवन जाने लगे।

अन्य नेताओं ने जबरन फाटक खुलवाया
इस दौरान कुछ नेताओं ने जबरन रेल फाटक खुलवा लिया और नगर विकास मंत्री का काफिला वहां से गुजर गया। नगर विकास मंत्री ने विधि विधान से कान्हा उपवन का लोकार्पण किया। वही खड़ऊआ फाटक पर तैनात गेट मैन राकेश ने भी कहा कि मंत्री सुरेश खन्ना ने फाटक पर लगे बैरियर के नीचे से गुजरते हुए उन्होंने पटरियां क्रॉस की।

हुई शिकायत
वहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट प्रदीप जागर ने रेल मंत्री और डीआरएम से नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और उनके काफिले की शिकायत कर दी है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी कहा कि मंत्री जी ने रेलवे एक्ट उल्लघंन किया है। उनका कहना है कि आम हो या खास सभी के लिए नियम समान है तो ऐसे में मंत्री जी को इस तरह से फाटक क्रॉस नही करना चाहिए था। उनका कहना है कि मंत्री जी और उनके साथ जो भी अधिकारी, कर्मचारी और नेता मौजूद थे उन सभी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। अगर ऐसा नही होता है तो वो कोर्ट जाएंगे।

ट्रेन रुकवाने के भी आरोप
चश्मदीदों के मुताबिक किस तरह से एक मंत्री के लिए ट्रेन को फाटक से पहले स्टेशन पर रुकवा दिया गया और फिर करीब आधे घण्टे बाद वहां से ट्रेन गुजरी।
ये भी पढ़ें: SP कुंतल किशोर समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR, अपहरण और फेक एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट ने दिए आदेश












Click it and Unblock the Notifications