BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल के वार्ड में कुत्तों का 'राज'! फोटो वायरल

वाराणसी। यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए एम्स कहे जाने वाले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सर सुंदर लाल चिकित्सालय की हकीकत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। वैसे तो आपको इस अस्पताल के वार्ड से लेकर ओपीडी तक की भीड़ ये बता देगी कि यहां मरीज और उनके तीमारदार किन हालातों में यहां इलाज कर लेते होंगे।

Photo of dogs in BHU hospital viral on social media

जब यहां मरीजो को भीड़ होती है तो वार्ड के भर्ती मरीज के साथ ही इमरजेंसी से लेकर बाहर स्ट्रेचर पर इलाज चलता है लेकिन जो तस्वीर इन दिनों आयुर्वेद विभाग के वार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे देख आप भी चौंक जाएंगे। इस वार्ड में आवारा कुत्ते भी मरीजों के बेड के नीचे सोते मिले।

होगी इस मामले में जांच
वही इस फोटो के वायरल होने पर जब तफ्तीश की गई तो पता चला कि कम्पाउंड के कुछ आवारा कुत्ते अक्सर ही वार्ड में मरीजो के बेड के पास ठंड होने के कारण आ जाते है। इस मामले पर जब यूनिवर्सिटी के सर सुंदर लाल चिकित्सालत के एमएस डॉक्टर ओपी उपाध्याय की सम्बंधित फोटो की जानकारी हुई तो वो खुद आश्चर्यचकित हुए और तत्काल जांच के आदेश दिए है। ओपी उपाध्याय ने कहा कि यदि वार्ड में ऐसे कुत्ते का सिलसिला चल रहा है तो वो दुर्भाग्यपूर्ण है और स्टाफ को आगाह किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+