महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, ऐसे हुआ खुलासा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चार युवक क्राइम की दुनिया में चल गए और चोर बन गए। पुलिस ने इस गैंग को पकड़ कर चौकाने वाला खुलासा किया है। चारों युवक अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए मोबाइल लूटते थे और मंहगे दामों पर बेचने के बाद अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ऐसे चार लूटेरों को गिरफ्तार उनके पास लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए है।

phones were stolen to fulfill the expensive hobby in Shahjahanpur

एसपी एस.चिनप्पा ने बताया कि पिछले कुछ वक्त से शहर मे मोबाइल लूट की घटनाएं बड़ गई थी। सदर बाजार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र मे चार युवक बैठे है जो मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते है। जिसके बाद पुलिस ने मय फोर्स के साथ दबिश देकर चारो युवको को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभिषेक, देवेश, आकाश और अजय है। जिनकी उम्र 19 साल से 22 साल के बीच है।

पकड़े गए युवको ने बताया कि वह चारो दोस्त है। देवेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम लोगों को अच्छे कपङे अच्छा खाना खाने और महंगे शौक करना पसंद है इसलिए हम मोबाइल लूटते है और उसका बेचकर पैसे बांट लेते है। जिस दिन महंगा मोबाइल मिलता है उस दिन अपने शौक पूरे करते है। महंगे शौक करने के लिए पैसे हमे घर से नहीं मिलते है। फिलहाल पुलिस ने चारो युवकों को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+