कोरियर ब्वॉय बन लूट कर भाग रहे थे बदमाश, पब्लिक ने दौड़ा कर पकड़ा, फिर की धुनाई

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बदमाश रिहायशी इलाके में लूट के इरादे से एक घर में घुसे गए। दोनों बदमाशों ने मां-बेटी पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने जमकर लूट-पाट की और भागने लगे। घायल महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों को दबोच लिया। लोगों ने दोनों बदमाशों को रस्सी से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद घायल मां बेटी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।

People were beaten by the criminals who came to robbery in Kannauj

घटना कन्नौज जिले की कोतवाली छिबरामऊ के अन्तर्गत आवास-विकास कॉलोनी की है। संजय मिश्रा विकास विभाग कन्नौज में मनरेगा सेल में लेखाकार हैं। वह सुबह ड्यूटी पर चले गए। घर पर उनकी पत्नी सुधा मिश्रा (54) व पुत्री रुपाली मिश्रा (24) थी। दोपहर करीब दो बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे और बाहर से आवाज लगाई। सुधा मिश्रा ने जब बालकनी से पूछा तो एक युवक ने कहा कि आपका कोरियर आया है। इस पर मां-बेटी नीचे आईं और मेन गेट खोल दिया। गेट खुलने पर एक बदमाश ने पानी मांगा। रुपाली पानी लेने ऊपर चली गई। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जमकर लूट-पाट की।

People were beaten by the criminals who came to robbery in Kannauj

बदमाश दोनों को लहूलुहान कर भागने लगे। इस बीच घायल महिला बाहर आकर चीखने चिल्लाने लगे। तो शोरगुल सुनकर भीड़ जमा हो गई और भागते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने बदमाशों को रस्सी से बांध दिया और फिर जमकर धुनाई की। इसकी सूचना थाना छिबरामऊ कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों से दो असलहे भी बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+