देश नए पीएम के साथ यूपी में नया मुख्यमंत्री भी चाहता है: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने योगी सरकार को नाकाम सरकार करार देते हुए कहा है इससे कोई काम नहीं हो रहा है। अखिलेश ने कहा है कि वैसे यो योगी सरकार से कोई काम नही होता और जो काम किए है उसका हाल बस्ती के फ्लाईओवर की तरह है। उन्होंने कहा कि देश नया पीएम चाहता है। साथ ही साथ यूपी को एक मुख्यमंत्री की भी जरुरत है।

अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से योगी सरकार के कामों की दुर्दशा हो रही है योगी सरकार इनकी जांच के लिए आयोग बना देना चाहिए। जो योगी जी के कामों की ही कमियां गिनाएं और जांच करे। तभी इस तरह के मामलों में लगाम लगाई जा सकती है। दरअसल, अखिलेश यादव ने बस्ती में गिरे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि फ्लाईओवर में घायल होने वालों तक फौरन राहत पहुंचाई जाए।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने इससे पहले देवरिया मामले में भी ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने एक चैनल दिए बयान में कहा था कि मैं चाहता हूं कि योगी सरकार गिर जाए। साथ ही पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश नया प्रधानमंत्री चाहता है।
अखिलेश यादव ने कहा था कि योगी सरकार ने समाजवादी सरकार में खोले गए 1090 और 100 नंबर को खत्म कर दिया, तो प्रदेश की सुरक्षा कौन करेगा। अखिलेश ने कहा कि देवरिया कांड में कौन कौन शामिल हैं उनके नामों का खुलासा करना चाहिए। योगी सरकार की नाक के नीचे बेटियों के साथ दंरिदगी होती रही है सरकार मूक दर्शक बनी देखती रही है। जबकि संस्था का लाइंसेंस रद्द हो चुका था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई क्यों नही की गई।
एक के बाद एक ट्वीट किया है
अखिलेश ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि भाजपा सरकार जेवर एयरपोर्ट के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रही है। भाजपा ग्रामीणों और किसानों को झांसा देकर उनकी जमीनों को औने पौने दामों पर खरीदना चाहती है। वो भी बिना उनकी मर्जी के उनकी जमीनों को हड़पना चाहती है। इससे किसान और गरीबों का विरोध बढ़ेगा और इसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमीरों की हितैषी सरकार भाजपा के पास खुद की जमीन भी नहीं होगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications