VIDEO: सीएम योगी की सभा में भाड़े के आदमी, बाद में उनको नहीं दिए पैसे
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में योगी आदित्यनाथ की सभा में भाड़े की भीड़ देखने को मिली जिन्हें मेयर प्रत्याशी द्वारा 350 रुपये की मज़दूरी का लालच देकर बुलाया गया। जब मज़दूरों ने सभा खत्म होने के बाद बीजेपी मेयर प्रत्याशी के भाई से पैसे मांगे तो वह उन पर बिफ़र पड़ा और उनको पैसे नहीं दिए। सुबह से भूखे-प्यासे बेचारे मजदूर पैसे मांगते रह गए।

भाजपा मेयर प्रत्याशी ने बुलाए मजदूर
दरअसल मथुरा शहर के जुबली पार्क में मथुरा-वृंदावन नगर निगम बीजेपी मेयर प्रत्याशी डॉ मुकेश आर्य बंधू की चुनावी सभा में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आए हुए थे। सभा में भीड़ बढ़ाने के लिए मजदूरों को 350 रुपए पर तय कर-के लाया गया जो सुबह से लेकर शाम तक भूखे-प्यासे सभा में बैठे रहे।

मजदूरों को लाकर भीड़ बढ़ाई
यह वे मजदूर थे जो रोजाना दूरदराज के गांवों से मजदूरी करने के लिए शहर मुख्यालय आते हैं। ऐसे 100 से अधिक मजदूर सभा में पहुंचे लेकिन जब मजदूरों ने पैसे मांगे तो मेयर प्रत्याशी का भाई वहां से गायब हो गए। मजदूर नम आंखों से अपनी पीड़ा मीडिया से बताते रहे।

चुनावी सभा में भाजपा के दिग्गज
रविवार को मथुरा वृन्दावन नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। ये जनसभा मथुरा के जुबली पार्क में की गई जहाँ मुख्यमंत्री के साथ मंच पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा , सांसद हेमा मालिनी, और उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी माजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications