महज दो किलो गेहूं कम देने पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक दर्जन से ज्यादा घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो किलो गेहूं को लेकर युवक का कोटेदार से बड़ा विवाद हो गया। कोटेदार दो किलो गेहूं कम दे रहा था जिसके चलते विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर गोलीबारी करने लगे। इस विवाद में एक बुजुर्ग को गोली लगी जबकि दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा। इलाज के दौरान तभी पुलिस के सामने दोनों पक्ष फिर सामने आ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

people injured in conflict between two groups for just two kg of wheat in shahjahanpur

घटना थाना निगोही के संडा खास गांव की है। यहां बीते शनिवार की शाम कोटेदार प्रेमपाल राशन बाट रहा था। गांव का ही रहने वाला रविंद्र राशन लेने गया तो जितना गेंहू दिया जाना था उससे दो किलो का वजन कम करके कोटेदार गेंहू बाट रहा था। जिसका रविंद्र ने विरोध किया। लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ था।

people injured in conflict between two groups for just two kg of wheat in shahjahanpur

देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर गाली गलौज करने लगे। तभी एक पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसमें कोटेदार प्रेमपाल के पिता को गोली लग गई। उसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से गोलियां चलना शुरू हो गईं। लाठी-डंडे भी चलने लगे। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया।

people injured in conflict between two groups for just two kg of wheat in shahjahanpur

सीओ ने बताया कि दो पक्षों मे मामुली विवाद के बाद फायरिंग शुरू हुई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- फिर बगावती हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज, अब राहुल गांधी के लिए कह दी ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+