PICs: सीएम की जनसभा में भागने लगे लोग, गिरने लगी कुर्सियां
जैसे ही योगी का भाषण खत्म हुआ, वैसे ही भीड़ बाहर की ओर दौड़ पड़ी। इस दौरान मैदान में लोगों के बैठने के लिए लगी कुर्सियां लोग गिराकर आगे बढ़ते गए।
बहराइच। सीएम योगी की जनसभा खत्म होते ही मैदान से लोग भागने लगे। भागने के दौरान मैदान में लगी कुर्सियां गिर गई। लोग मैदान में लगे बांस बल्ली के घेरे के ऊपर चढ़कर तो कोई जाली तोड़कर भागने लगा। मैदान में योगी की जनसभा को सुनने के लिए पांच हजार ज्यादा लोगों के आने की चर्चाएं होती रही। सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा महराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित थीं। सीएम योगी ने मंच से अपने प्रत्याशी के समर्थन में 25 मिनट तक भाषण दिया। भाषण पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि लोग उठकर खड़े हो गए थे।


जैसे ही योगी का भाषण खत्म हुआ, वैसे ही भीड़ बाहर की ओर दौड़ पड़ी। इस दौरान मैदान में लोगों के बैठने के लिए लगी कुर्सियां लोग गिराकर आगे बढ़ते गए। यही नहीं लोग सुरक्षा के मद्देनजर लगी बांस बल्ली के उपर चढ़कर भागने लगे। मैदान और मैदान के बाहर लगी पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।














Click it and Unblock the Notifications