यूपी चुनाव 2017: भाजपा के पक्ष में चल रही है मजबूत अंतर्धारा
उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश में मौजूदा सपा सरकार और पूर्व में रही बसपा सरकार से काफी असंतुष्ट है। वही दूसरी ओर भाजपा के चुनावी वादों से प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें दिखाई दे रही हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यूं तो सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश में मौजूदा सपा सरकार और पूर्व में रही बसपा सरकार से काफी असंतुष्ट है। वही दूसरी ओर भाजपा के चुनावी वादों से प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें दिखाई दे रही हैं।

सपा और बसपा के शासन में हुए भ्रष्टाचार और बढ़े हुए अपराधों से त्रस्त हो कर जनता का झुकाव इस बार भाजपा की ओर अधिक है। सपा शासन में बलात्कार की घटनाओं में 362% की बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही, अपराध में पूरे देश में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। सपा सरकार के कार्यकाल में खनन और पीडब्ल्यूडी जैसे हजारों करोड़ के घोटाले हुए। किसानों की समस्याओं को भी अनदेखा किया गया, जिस कारण कर्ज तले दबे कई किसानों को आत्महत्या तक करनी पड़ी। और अब अंतत: भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण के बाद सपा की घरेलू कलह और कांग्रेस से गठबंधन भी जनता को नागवार गुजर रहा है, जिस कारण जनता सपा से किनारा कर रही है।
वहीं दूसरी ओर बसपा शासन काल में भी घोटाले और मूर्तियां बनाने के अलावा आम जनता का कोई कार्य नहीं किया गया और इस बार भी दलितों और आम जनता को छोड़ कर माफिया और बाहुबलियों की और बसपा का झुकाव रहा और प्रदेश के कुख्यात अपराधी को बसपा से प्रत्याशी भी बनाया गया, जिस कारण प्रदेश की जनता बहुजन समाज पार्टी से भी किनारा करना चाह रही है। ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: बदायूं में पीएम मोदी ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा- काम नहीं आपका कारनामा बोलता है
इन सब कारणों के अलावा एक मुख्य कारण और भी है कि सपा और बसपा वोट बैंक की राजनीति के लिए और सत्ता के लालच में एक जाति विशेष के लोगों को ही प्राथमिकता देते हैं व बाकी जनता से उन्हें कोई खास मतलब नहीं होता है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर आई है जो जनता को काफी आकर्षित कर रहा है।
भाजपा अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किसानों, गरीबों, युवा और महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों के लिए विकास का वादा लाई है, जो प्रदेश की जनता को पसंद आ रहा है, जिस कारण जनता प्रदेश में परिवर्तन ला कर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। [नमो लहर का असर दिख रहा है यूपी में]
-
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
Bengal Election: BJP ने जारी की छठी लिस्ट,कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह पर दांव, ममता के किले में सेंध की तैयारी -
Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के 'जहरीले सांप' और 'अनपढ़' वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश? UP-बिहार समेत कहां-कहां गिरेंगे ओले? IMD का अलर्ट -
Kal Ka Mausam: Noida-Delhi-UP में तूफानी बारिश? 3 दिन कहां IMD का ओलावृष्टि Alert? 24 घंटे कैसा मौसम? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी












Click it and Unblock the Notifications