VIDEO: मुरादाबाद की जनता को सरकार का तोहफा, शहर में खुला पासपोर्ट कार्यालय
मुरादाबाद। होली से ठीक पहले विदेश मंत्रालय ने मुरादाबाद की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुरादाबाद की जनता को पासपोर्ट के लिए पहले बरेली जाना पड़ता था, लेकिन सरकार ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का तोहफा दिया है। जिसका शुभराम्भ मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद कुँवर सर्वेश कुमार सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर किया। पासपोर्ट सेवा केंद्र का ऑफिस सिविल लाइन स्थित मुख्य डाकघर में खोला गया है।

पासपोर्ट सेवा केंद्र पर खुशी जाहिर करते हुए सांसद कुँवर सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पीतल नगरी में पासपोर्ट ऑफिस ना होना बड़ी समस्या थी। आज हमारी इस समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही हवाई अड्डे की सुविधा मुरादाबाद के लोगो को मिलेगी। वहीं लोगो ने बताया कि पासपोर्ट आफिस की बहुत बड़ी समस्या थी।मुरादाबाद की जनता को पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली जाना पड़ता था।लेकिन मुरादाबाद में पासपोर्ट आफिस बनने से लोगो को बहुत राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री नंदी ने अपने ड्राइवर को पीटा, यूनियन बोली- नहीं चलने देंगे गाड़ी












Click it and Unblock the Notifications