'Pappu Yadav का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख का इनाम', किसने किया ऐलान? लखनऊ समेत 3 शहरों में FIR दर्ज

Pappu Yadav Beheading Reward: बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लेकर एक भड़काऊ बयान सामने आया है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान कर दिया गया है। इतना ही नहीं, लखनऊ में पप्पू यादवके पुतले वाली शव यात्रा भी निकाली गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख के मुखोटे लगाए लोगों ने इस शव यात्रा में भाग लिया। साथ ही पप्पू यादव के पुतले वाले शव को कंधा भी दिया। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर किसने रखा 50 लाख का इनाम? क्यों निकाला गया ये मार्च?

pappu-yadav-beheading-reward

मूल घटना क्या थी?

दरअसल, 31 जुलाई को संसद भवन के बाहर पप्पू यादव ने पुजारी का वेश धारण किया। हाथ में दानपेटी लेकर वे राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी ने उनमें चंदा डाला। फिर 'चोरी पकड़े जाने' का नाटक करते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने पप्पू यादव की सांकेतिक पिटाई की।

विपक्ष का कहना है कि यह प्रदर्शन राम मंदिर के चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के खिलाफ था। लेकिन सनातनी संगठनों ने इसे भगवान राम और सनातन धर्म का अपमान बताया।

वाराणसी, लखनऊ, मथुरा में FIR

  • वाराणसी: पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई। इसमें राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।
  • लखनऊ: 'सनातन रक्षा संगठन' ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। शव पर अखिलेश यादव का मुखौटा लगाया गया। राहुल-अखिलेश के मुखौटों पर चप्पलें बरसाई गईं।
  • मथुरा: साधु-संतों ने राहुल गांधी और पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की।

51 लाख इनाम का ऐलान किसने किया?

सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय (Anurodh Rai) ने पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और पप्पू यादव ने माफी नहीं मांगी तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संगठन के सदस्य शैलेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि पप्पू यादव की नौटंकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे जहां दिखेंगे, वहां चप्पल से पीटा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+