Paper Leak News: विधायक बेदी राम के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, जखनिया MLA की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Paper Leak News: गाजीपुर जिले के जखनिया विधानसभा के विधायक बेदी राम का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सरकारी नौकरी को लेकर बातचीत चल रही थी। दावा है कि MLA बेदी राम पेपर लीक प्रकरण से जुड़े हैं।

इस मामले का वीडियो वायरल होने के हड़कंप मच गया। अभी तक इस मामले को लेकर सुहेलदेव भारती समाज पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मामले को लेकर पत्रकारों ने गुरुवार को ओपी राजभर से बात करने का प्रयास किया।

paper-leak-mamle-mein-mla-bedi-ram-ke-khilaf-darj-ho-fir-amitabh-thakur-new

हालांकि इस मामले में सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पत्रकारों के सवालों को अनसुना करते हुए आगे बढ़ गए। इसके अलावा विधायक बेदी राम भी इस मामले में अभी तक कोई सफाई नहीं दिए हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा दर्ज हो FIR
इस मामले को लेकर आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा डीजीपी यूपी से जखनिया विधायक बेदी राम के खिलाफ पेपर लीक मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाए।

अमिताभ ठाकुर ने यह भी कहा कि बेदी राम के 2022 चुनाव में आयोग के समक्ष दिए हड़पने में के अनुसार उन पर 2006 में थाना कृष्णा नगर, लखनऊ में रेलवे भर्ती परीक्षा लीक का पहला मुकदमा हुआ था और अभी तक यूपी, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में रेलवे भर्ती के पांच, पुलिस भर्ती का एक तथा एमपीपीसीएस के दो एफआईआर दर्ज हैं।

इस मामले को लेकर अमिताभ ठाकुर द्वारा वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि दो अत्यंत आपत्तिजनक वीडियो के के क्रम में मैं डीजीपी यूपी को इन दोनों वीडियो का संज्ञान लेते हुए अविलंब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+