अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा चुनाव में सपा के कैंडिडेट को वोट नहीं देने का पल्लवी पटेल का ऐलान

UP News: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष बच गए हैं। इस बीच, फरवरी महीने की गुलाबी ठंड में उत्तर प्रदेश की सियासी फिजा बदलती नजर आ रही है। खासकर समाजवादी पार्टी में बदले-बदले रंग दिख रहे हैं।

इसी कडी में मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दो-दो बड़ा झटके लगे। जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, दूसरा झटका तब लगा जब अपना दल कमेरवादी पार्टी की नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में सपा के कैंडिडेट को वोट नहीं देने का ऐलान किया। आइए जानते हैं क्या कहा ?

Pallavi Patel

दरअसल, अखिलेश यादव ने जिस तरीके से जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, उससे पल्लवी पटेल नाराज नजर आ रही हैं। उनका मानना है कि अखिलेश यादव के PDA के नारे के विपरीत यह उम्मीदवार तय किए गए हैं। ऐसे में उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट नहीं डालेगी।

स्वामी प्रसाद ने आखिर क्यों दिया इस्तीफा?

दरअसल, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा महासचिव पद से इस्तीफा देने की वजह भी बताई है। उन्होंने 1000 से ज्यादा शब्दों वाले पत्र में कहा कि पार्टी को ठोस जनाधार देने के लिए मैंने 2023 में जातिवार जनगणना, आरक्षण बचाने, बेरोजगारी व संविधान बचाने के लिए आपके (अखिलेश यादव) पास रथयात्रा निकालने का प्रस्ताव रथा था। जिस पर आपने सहमति देते हुए कहा था कि होली के बाद इस यात्रा को निकाला जाएगा, हालांकि आश्वासन के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया। नेतृत्व की मंशा के अनुरूप मैंने फिर से कहना उचित नहीं समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+