सोनेलाल पटेल की जयंती को लेकर धरना दे रहीं पल्लवी पटेल को लखनऊ पु‍लिस ने हिरासत में लिया

सोनेलाल पटेल की जयंती को लेकर धरना दे रहीं पल्लवी पटेल को लखनऊ पु‍लिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ, 02 जुलाई: सोनेलाल जयंती पर कार्यक्रम को लेकर अपना दल के दोनों गुटों में कार्यक्रम को लेकर विवाद चल रहा है। इसके बीच शनिवार को पल्‍लवी पटेल को धरना प्रदर्शन के दौरान लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया है। अपना दल एस अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जा रही पल्लवी पटेल को हिरासत में लिया गया।

pallvi1

पल्लवी पटेल अपने समर्थकों के साथ होटल के बाहर धरने पर बैठीं थीं और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाने की जिद कर रहीं थीं। इसके साथ ही सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ओम प्रकाश राजभर और केशव देव भी हिरासत में लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को रोका!

बता दें उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कौशांबी के सिराथू सीट जहां प्रदेश के तत्‍कालीन उपमुख्‍यमंत्री यहां केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़े थे उनको ट्क्‍कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने यहां से अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था और उनकी जीत हुई थी। पल्‍लवी पटेल भाजपा के सहयोगी अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+