'पाकिस्तानी भाभी' ने अचानक मीडिया से कर लिया परहेज, आखिर क्यों कैमरे से भाग रही सीमा हैदर?
Seema Haider: बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी पाकिस्तानी महिला सीमा ने अचानक मीडिया से दूसरी बना ली है। आपने देखा होगा बीते दिनों सीमा के कई वीडियोज सामने आए थे, जिसमें वे अपने और सचिन के बारे में काफी कुछ खुलकर बता रही थीं। लेकिन अचानक सीमा ने मीडिया के सामने आना बंद कर दिया है।
बताते चलें कि बीते दिनों कुछ मीडियाकर्मी और यूट्यूबर गुरुवार को सीमा से मिलने रबूपुरा में सचिन के घर पहुंचे लेकिन परिजनों ने सीमा के बीमार होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सीमा के उनसे मिलने से साफ इंकार कर दिया।

बीते कई दिनों से यूट्यूबर्स से लेकर मीडियाकर्मी तक... लगातार सीमा और सचिन के घर आकर उनसे सवाल जवाब कर रहे थे। ऐसे में सीमा सही से आराम भी नहीं कर पा रही थी। अब खबरें हैं कि ऐसे लगातार लोगों के घर पे आने की वजह से सीमा, सचिन और परिजन परेशान हो गए हैं।
इसके अलावा सीमा के जासूस होने जैसी खबरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर तूल पकड़ा, जिस बात ने सीमा और सचिन के परिजनों को काफी परेशान किया। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने सीमा और सचिन को हिदायद दी है कि ज्यादा मीडिया के चक्कर में ना पड़े। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों से सीमा को सचिन के घर पर ना रुकवाकर किसी और के घर में रुकवाया हुआ है।
बताते चलें कि बीते दिनों जब सीमा के नेपाल के जरिये भारत पहुंचने और सचिन के साथ रहने की खबरें सामने आईं तो मीडिया में खलबली मच गई। पुलिस ने भी सीमा और सचिन दोनों को गिरफ्तार कर दिया। हालांकि, कुछ समय के बाद दोनों को ही जमानत मिल गई थी। ये खबर सामने आते ही सीमा और सचिन के घर यूट्यूबर्स और मीडियाकर्मियों का तांता सा लग गया।
सीमा भी अपनी और सचिन की लव स्टोरी के बारे में सबको बता रही थी। उसने ये भी बताया कि किस तरह से वो नेपाल के जरिये भारत में पहुंची। सीमा ने बताया कि उसका भाई पाकिस्तानी फौज में है। इस बीच सीमा के पति का भी बयान सामने आया था, जिसमें उसने कहा कि सीमा और उसका तलाक नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications