Pahalgam attack: हिंदुओं से इतनी नफरत क्‍यों? अखिलेश यादव के पोस्‍टर लगा कर भाजपा ने क्‍यों पूछे ये सवाल?

Pahalgam attack: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में झकझोर देने वाली एक दुखद घटना हुई। 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए आतंकवादी हमले में 25 बेगुनाह पर्यटकों की मौत हो गई। पहलगाम में मारे गए निर्दोष पीड़ितों में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी भी शामिल था, जिसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

पर्यटकों को निशाना बनाकर की गई इस क्रूर घटना की पूरे देश में नेताओं और संगठन निंदा कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के शुभम द्विवेदी के घर शोक संतप्त परिवार से मिलने ना जाने की आलोचना करते हुए पोस्टर लगाकर हमला किया है।

Pahalgam attack

भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी की मौत पर जाने की याद दिलाई है। भाजपा ने पोस्टर में भड़काऊ सवाल पूछे हैं।

भाजपा ने अखिलेश यादव से पूछे ये कई सवाल?

पोस्‍टर में लिखा है "शर्म करो अखिलेश यादव जी। खूनखार अपराधी मुख्तार अंसारी की मौत पर दिखा रहे संवेदना। आतंकवादी हमले में शिकार हुआ हिंदू शुभम द्विवेदी के घर जाने में क्यों खत्म होगी भावनाएं? फर्क है साफ शायद, आतंकवादियों से रिश्ता है खास, हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? पूछता है हिंदू समाज?"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्विवेदी के परिवार से मिलने उनके घर कानपुर पहुंचे थे। 24 अप्रैल को सीएम योगी ने कानपुर में शुभम के परिवार से मुलाकात की, इस गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आश्‍वसान दिया।

सीएम योगी ने कहा "मैंने शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की है। परिवार शोक में है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आत्मा को शांति मिले। देश उनके साथ खड़ा है। मैं आपको यह भी आश्वासन देता हूं कि इस भयावह घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+