उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री अहमद हसन की मौत के बाद कुछ घंटे बाद ही पत्नी नजमा ने भी तोड़ा दम

लखनऊ, 19 फरवरी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री अहमद हसन की पत्नी नजमा बेगम का भी निधन हो गया है। अहमद हसन की मौत के करीब 11 घंटे बाद ही उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। नजमा बेगम का लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार सुबह करीब 11 बजे निधन हुआ है। उनके जनाजे को अभी दफनाया नहीं गया था कि उनकी पत्नी भी चल बसीं। शनिवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी नजमा बेगम ने आखिरी सांस ली है। पति-पत्नी की मौत में 12 घंटे का भी फर्क नहीं रहा है।

 उत्तर प्रदेश

Recommended Video

    SP के Former Minister Ahmed Hassan का निधन, थोड़ी देर बाद Wife ने भी ली आखिरी सांस | वनइंडिया हिंदी

    नजमा बेगम काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनको बढ़ती उम्र के चलते कई बीमारियों ने घेर रखा था। 10 दिन पहले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शनिवार रात को उनका निधन हो गया। नजमा बेगम और अहमद हसन के दो बेटे और पांच बेटियां हैं।

    एक साथ हो सकता है पति पत्नी का दफीना

    नजमा बेगम के पति, समाजवादी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार अहमद हसन भी काफी समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में ही शनिवार को उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अहमद हसन के पार्थिव शरीर को शनिवार शाम को उनके लखनऊ स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां से उनके देह उनके पैतृक गांव अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर गांव में ले जाया जाना है। रविवार को उनको जलालपुर में दफनाया जाएगा। अब जबकि नजमा बेगम का भी इंतकाल हो गया है तो परिवार से जुड़े लोग पति पत्नी को रविवार में एक साथ ही सुपुर्दे खाक करने की सोच रहे हैं।

    करीब चार दशक राजनीति में रहे अहमद हसन

    अहमद हसन राजनीति आने से पहले पुलिस अधिकारी रहे हैं। पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद वो समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। उनको मुलायम सिंह यादव राजनीति में लेकर आए थे। ऐसे में उनको मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जात था। वो करीब चार दशक राजनीति रहे, वो मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की सरकार में वो यूपी के कैबिनेट मंत्री भी रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+