यूपी में सीएम के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद? जानिए क्या कहता है ओपिनियन पोल
यूपी में सीएम के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद? जानिए क्या कहता है ओपिनियन पोल
लखनऊ, 09 अक्टूबर: कोरोना महामारी के बीच 2022 की शुरूआत में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के अंदर विधानसभा चुनाव हैं। सत्तारुढ़ पार्टियां फिर से जीत का दावा कर रही है तो विपक्ष में बैठे दल सत्ता तक पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि, चुनावों से पहले एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने जनता को मन टटोलने की कोशिश की है। बता दें, उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पहली पसंद कौन है? हर एंगल पर सर्वे किया गया है। तो आज हम आपको बताने जा रहे है कि यूपी में सीएम के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद?

योगी आदित्यनाथ को सीएम के तौर पर जनता करती है पसंद
एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनता सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ को पसंद करती है। 41 फीसदी लोग आज भी योगी आदित्यनाथ को यूपी के सीएम के रूप में फिर से देखना चाहते हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव हैं। 31 फीसदी से ज्यादा लोग अखिलेश यादव को सीएम के फेस के तौर पर देखते हैं।
Recommended Video

मायावती तीसरे और प्रियंका गांधी चौथे स्थान पर
वहीं, तीसरे स्थान पर हैं बीएसपी सुप्रीमो मायावती। केवल 17 फीसदी लोग मायावती को सीएम फेस के तौर पर देखते हैं। हालांकि, सर्वे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और आरएलडी नेता जयंत चौधरी सीएम फेस की रेस में काफी पीछे है। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को केवल 4 फीसदी लोग ही सीएम के रुप में देखते हैं। तो वहीं, आरएलडी नेता जयंत चौधरी को केवल 2 फीसदी लोग ही सीएम फेस के रूप में देखते हैं।

बीजेपी कर सकती है सत्ता में वापसी
एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, यह बात साफ हो गई है कि एक बार फिर से बीजेपी यूपी की सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि, 2017 के मुकाबले सीटें जरूर कम होती दिख रही हैं। सीटें कम होने के पीछे लखीमपुर खीरी हिंसा और गोरखपुर कांड समेत कई मामलों का इफेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, इस बार चुनाव के रोमांचक होने के आसार ज्यादा हैं।

3 से 7 सीटों पर सिमट सकती है कांग्रेस
सर्वे के दावा किया गया है कि बीजेपी के खाते में 241 से 249 सीटें आ सकती है। जबकि, समाजवादी के हिस्से में 130 से 138 सीटें जा सकती है तो बीएसपी को 20 से कम सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, प्रियंका गांधी की अगुवाई में लगातार सक्रिय कांग्रेस को खास फायद होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के खाते में 3 से 7 सीटों जा सकती है। वहीं अन्य को भी 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications