Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या होगा यूपी की VVIP सीटों का हाल? अमेठी में पलटेगी बाजी?

Lok Sabha Election Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही वक्त बचा है, सभी सियासी दल इस चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा जहां 400 सीटें जीतने का दावा कर रही हैं, वहीं विपक्षी दलों को पूरा यकीन है कि 'इंडिया गठबंधन' इस बार बीजेपी का घमंड तोड़ देगा।

Opinion Poll

सभी सियासी दलों की नजर सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी पर है, कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है।

'लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एक होना ही होगा'

इसलिए यहां पर विपक्ष के मुखिया बने सपा प्रमुख अखिलेश यादव बार-बार ये कह रहे हैं कि 'लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एक होना ही होगा और हम सभी मिलकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को इस बार के आम चुनाव में चारों खाने चित्त कर देंगे।'

स्मृति ईरानी ने लिखा था सफलता का नया इतिहास

पिछली बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को जमकर धूल चटाई थी। बीजेपी की स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारी अंतर से हराकर सफलता का नया इतिहास लिखा था।

'कई नामचीन चेहरे पिछले चुनाव में हारे थे'

तो वहीं लोकसभा चुनावों में सभी दलों को भाजपा के आगे मुंह की खानी पड़ी थी और हर दल के कई नामचीन चेहरे बुरी तरह से पराजित हुए थे।

क्या साल 2024 में बदलेगी तस्वीर?

लेकिन क्या साल 2024 में भी ऐसा ही कुछ होने वाला है? इस बारे में जानने के लिए एबीपी न्यूज के सी वोटर ने एक सर्वे किया और यूपी की वीवाीआईपी सीटों का हाल जानने की कोशिश की। इन वीवीआईपी सीटों में वाराणसी, अमेठी, लखनऊ, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर और आजमगढ़ शामिल थे।

सर्वे के नतीजों से INDIA गठबंधन को लग सकता है झटका

इस सर्वे में काफी चौंकाने वाली बातें सामने आई, जिसे देखने के बाद विपक्ष यानी की 'इंडिया गठबंधन' को तगड़ा झटका लग सकता है।

आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या होगा यूपी की VVIP सीटों का हाल?

मालूम हो कि इस सर्वें में यूपी की जनता से सीधा प्रश्न किया गया था कि 'अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हों तो पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, डिंपल यादव , सोनिया गांधी और हेमा मालिनी का क्या होगा?'

सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया

यानी कि आज अगर आम चुनाव हों तो वाराणसी, अमेठी , रायबरेली, आजमगढ़, लखनऊ, मथुरा में कौन जीतेगा? मालूम हो कि इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

पीएम मोदी की फिर होगी बंपर जीत

सर्वे के रिजल्ट के मुताबिक पीएम मोदी वाराणसी सीट से काफी बड़े अंतर से विजयी होंगे तो वहीं रायबरेली में एक बार फिर से सोनिया गांधी ही जीतेंगी।

राहुल गांधी की राह आसान नहीं दिख रही

जबकि अमेठी में इस बार भी राहुल गांधी वापसी नहीं कर पाएंगे क्योंकि स्मृति ईरानी इस बार भी भारी अंतर से उनसे आगे नजर आ रही हैं।

'मथुरा से हेमा मालिनी भी आगे ही हैं'

तो वहीं मथुरा से हेमा मालिनी भी काफी बढ़त के साथ आगे दिख रही हैं जबकि लखनऊ की लोकसभा सीट से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर से विजयी हो सकते हैं तो वहीं मैनपुरी सीट से डिंपल यादव का जलवा बरकरार दिख रहा है।

21 VVIP सीटों के लिए सर्वे किया गया

आपको बता दें कि सी वोटर्स ने यूपी की 21 VVIP सीटों के लिए सर्वे किया है, ये है दिग्गजों की सीट के लिए हुआ ABP न्यूज़ का पहला सीट वोटर सर्वे है, इससे पहले जनता के मन की बातों पर सर्वे हुआ था। इस सर्वे में संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं की राय शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+