SBSP के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- शिवपाल को तय करना है कि वो अखिलेश के साथ जाएंगे, या मोर्चा में शामिल होगे

लखनऊ, 01 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संयुक्त भागीदारी मोर्चा एक बीजेपी के खिलाफ गठबंधन बनाने की कवायद में जुट गया है। पिछले दिनों AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP)के मुखिया ओम प्रकाश राजभर और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर की मुलाकात हुई थी। इस अहम मुलाकात के बाद अब मोर्चा के स्वरूप को लेकर 21 सितंबर को लखनऊ में एक अहम बैठक हुइ जिसमें तय हुआ कि सभी लोग अपने अपने सीटों का ब्यौरा देंगे। सुभासपा ने कहा कि यह शिवपाल को तय करना है कि वो अखिलेश के साथ जाएंगे या भागीदारी मोर्चा के साथ रहेंगे। लेकिन एक बात तय है कि भागीदारी मोर्चा बनेगा।

सुभासपा

27 अक्टूबर को मऊ में महापंचायत होगी जिसमें सभी दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इस दिन से योगी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। एसबीएसपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण राजभर ने वन इंडिया डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।

अरुण ने कहा कि एक अहम बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति और मोर्चा की रुपरेखा पर विचार होने की संभावना है कि इसमें नये दलों को शामिल किया जाए या नहीं। 27 अटक्टूबर को मोर्चा की महारैली मऊ में आयोजित की जाएगी जिसमें गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रमुख रहेंगे और वहीं से चुनावी बिगुल फूंकने का प्लान बनाया गया है। प्रस्तुत है अरुण राजभर से बातचीत के प्रमुख अंश

सवाल: ओम प्रकाश राजभर लगातार ओवेसी, शिवपाल और चंद्रशेखर को एकजुट करने में जुटे हैं, मोर्चा की क्या तैयारी है क्या यह आकार ले पाएगा ?
जवाब: मोर्चा की बड़ी रैली 27 अक्टूबर को मऊ में की जाएगी जिसमें गठबंधन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही चुनावी शंखनाद भी किया जाएगा। सरकार को इस बार सबक सिखाने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। विवेक तिवारी हत्याकांड में सरकार ने तुरंत एक करोड का मुआवजा और सरकारी नौकरी सरकार ने दे दिया था क्या योगी सरकार मनीष गुप्ता को एक करोड का मुआवजा देगी। हमारी मांग है कि मनीष गुप्ता के परिवार को यह मुआवजा दिया जाए।

सवाल: एक तरफ तो शिवपाल भतीजे को डेडलाइन दे रहे हैं, दूसरी तरफ राजभर से मुलाकात कर रहे हैं, क्या वह मोर्चा में वाकई शामिल होना चाहते हैं ?
जवाब: शिवपाल यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार बैठकें कर रहे हैं। आने वाले समय में यह उनके तय करना है कि वह भागीदारी मोर्चा में जाएंगे या मोर्चा के साथ चुनाव लड़ेंगे। मोर्चा तो अपना फैसला कर चुका है और सभी नेताओं के साथ बैठक भी हो गई है। जल्द ही सीटों को लेकर तालमेल हो जाएगा। आने वाली 27 अक्टूबर को मऊ से एक महापंचायत कर इसका ऐलान किया जाएगा।

ओम प्रकाश राजभ ने किया था 300 सीटें जीतने का दावा

दरअसल, 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 403 सदस्यीय सदन में 312 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बसपा केवल 19 सीटें जीत सकी। दूसरी ओर, सपा-कांग्रेस गठबंधन फल देने में विफल रहा क्योंकि वह केवल 54 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर सका। ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि 300 से अधिक सीटें जीतेगा और एक फॉर्मूला पेश किया जिसके तहत हर साल एक नया सीएम और 5 डिप्टी सीएम नियुक्त किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+