VIDEO: महिला की आपत्तिजनक फोटो की वायरल, एसएसपी ऑफिस में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

महिला का कहना है कि उसके पति के दोस्त ने उसकी एक आपत्तिजनक फोटो के जरिए उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मेरठ। महिला की आपत्तिनजक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और अखबार में छापने के मामले में कुछ लोगों ने एससपी ऑफिस पर एक युवक की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल सिविल लाइन थाना इलाके के शिवाजी रोड निवासी एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने पति के दोस्त के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

VIDEO: महिला की आपत्तिजनक फोटो की वायरल, एसएसपी ऑफिस में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

देखिए VIDEO...

महिला का कहना है कि उसके पति के दोस्त ने उसकी एक आपत्तिजनक फोटो के जरिए उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए एक साप्ताहिक अखबार में भी छापवा दिया। जिसको लेकर महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

इसी दौरान शिवसेना कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+