योगी के मंत्री बोले, जितना पैसा केंद्र यूपी को देता है, उतने की तो मेरी बिरादरी शराब पी लेती है
योगी के मंत्री बोले, जितना पैसा केंद्र यूपी को देता है, उतने का तो मेरी बिरादरी शराब पी लेती है
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार पर यूपी को पैसा ना देने का आरोप लगाया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सरायलखंसी इलाके में एक जनसभा में कहा कि जितना केंद्र सरकार एक महीने में जितना उत्तर प्रदेश में खर्च करती है, उतने पैसे की शराब तो मेरी बिरादरी एक दिन में पी जाती है।

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ओम प्रकाश की पार्टी का झंडा पीला है, हाल ही में उन्होंने कहा ''जो झंड़े का विरोध करेगा. इसका रंग कैसा है बताओ? पीला और ओम प्रकाश राजमर शंकर भगवान का पुजारी है... जो पीले झंड़े का विरोध करेगा। उसे ओम प्रकाश राजभर शाप देगा। उसको पीलिया हो जाएगा। जो ठीक नहीं होगा।'
उतर प्रदेश कैबिनेट के एक मंत्री ओम प्रकाश राजभर खुद को गब्बर भी कहते रहे हैं। एक रैली में उन्होंने कहा था, गब्बर सिंह बोलता है, हमारे इलाके में 50-50 कोस दूर पर जब कोई बच्चा रोता है तो मां कहती है कि चुप हो जा, नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा। बता देना, दूसरा गब्बर, ओम प्रकाश राजभर सोनभद्र में पैदा हो चुका है। अब वो लड़ेगा। किसी गरीब, कमजोर, लाचार को, अगर वह अपने हक के लिए लड़ रहा है, उसके खिलाफ अगर कोई आवाज उठाएगा तो ओम प्रकाश राजभर उसके खिलाफ आंदोलन करेगा, जो गरीब को सताएगा।












Click it and Unblock the Notifications