योगी कैबिनेट के मंत्री का विवादास्पद बयान 'बीजेपी तो है मोहन भागवत के चंगुल में'
शाहजहांपुर। सियासी गलियारों में नेताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मोहन भागवत के चंगुल में है, आज नेता लोग हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद ज्यादा बता रहे हैं, लेकिन शिक्षा की कोई बात नहीं करता है। राजभर ने शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का विभीषण तक बता डाला। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को उनका हक चाहिए है, अगर सरकार नहीं देती है तो हम छीन भी सकते हैं। हमें मंत्री पद का कोई लालच नहीं है।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मोहन भागवत देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चहाते हैं। वो भी सिर्फ हिंदूओं के सहयोग से, ऐसे में मेरा कहना है कि बीजेपी मोहन भागवत के चंगुल में है। मोहन भागवत चाहे तो कुछ भी हो सकता है। लेकिन ये देश संविधान से चलता है। वहीं पीएम मोदी द्वारा 21 अक्टूबर को लाल किले से झंडा फहराने जाने पर बोले कि 'सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का' सरकार उनकी है। जो चाहेंगे कर लेंगे।

वहीं उनका कहना है कि जब बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी थी। तब शिवपाल यादव की सुरक्षा और बंगला वापस ले लिया था। लेकिन अचनाक सेकयूलर मोर्चा बनते उनको सुरक्षा और मायावती का बंगला कार्यालय बनाने के लिए दे दिया। शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के विभीषण हैं। सोचा कि अलग पार्टी बनाएंगे तो यादव हमारे साथ होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं मीटू का समर्थन करते हुए कहा कि ये गांव-गांव मे आना चाहिए ताकि ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें सजा मिलनी चाहिए। अमर सिंह पर बोलते हुए कहा कि अमर सिंह सरकार बनाने और बिगाड़ने मे माहिर हैं।
ये भी पढ़ें- होटल में BJP पार्षद ने दरोगा के मुंह पर जड़े थप्पड़, महिला वकील को भी पीटा, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications