अब मां गंगा ही हमार माई हइन...वाराणसी में पीएम मोदी ने की पहली महिला सभा, भावुक होकर बोली ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में चुनावी दौरा करने पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सभा क संबोधित किया। पीएम मोदी की ये पहली महिला केन्द्रित रैली थी जिसमें भारी संख्‍या में महिलाएं मौजूद रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को महिलाओं ने गौर से सुना और मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोकतंत्र की मजबूती को और मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर मतदान करने का संकल्प लिया।

pm modi

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरूआत की।

पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा इ पहली बार हौ, जब हम काशी क नामांकन अपने माई के उपस्थिति के बिना कइले हइ। अब मां गंगा ही हमार माई हइन...। मां गंगा ने मुझे काशी बुलाया था, अब इन्होंने मुझे गोद ले लिया है।

पीएम मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा वाराणसी में अपने योजना के तहत लगभग तीन लाख लोगों की मोतियाबिंद का इलाज कराया गया है। शिविर के माध्यम से इस योजना का लाभ निशुल्क दिया गया। एक आंख का इलाज तकरीबन 10 हजार में होता है, यानी प्रत्येक मरीजों को 20 हजार का लाभ डायरेक्ट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+