इलाहाबाद : नंदी लड़ेंगे चुनाव पर मेयर पत्नी अभिलाषा का नामांकन खारिज

पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता व मेयर अभिलाषा गुप्ता ने शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से नामांकन किया था। अभिलाषा

इलाहाबाद। इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता का नामांकन खारिज कर दिया गया है। जिससे अब शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से उनकी निर्दलीय दावेदारी भी खत्म हो गई। हालांकि अभिलाषा के पति नंद गोपाल गुप्ता नंदी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इसी सीट से मैदान में हैं । अभिलाषा गुप्ता के नामांकन पत्र में खामी पाये जाने पर उनका पर्चा निरस्त किया गया है।

इलाहाबाद : नंदी लड़ेंगे चुनाव पर मेयर पत्नी अभिलाषा का नामांकन खारिज

मालूम हो कि पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता व मेयर अभिलाषा गुप्ता ने शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से नामांकन किया था। अभिलाषा ने जहां निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामंकन किया था वहीं नंद गोपाल भाजपा के प्रत्याशी हैं। नंद गोपाल का पर्चा वैध है और वह मैदान में बने हुये हैं।

पहले से ही तय थी स्क्रिप्ट
यूं राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता । लेकिन शहर दक्षिणी सीट से पति नंद गोपाल के सापेक्ष निर्दलीय नामांकन करने वाली मेयर अभिलाषा की यह स्क्रिप्ट पहले से ही लिखी हुई थी। अगर नामांकन वैध भी पाया जाता तो अभिलाषा नामांकन वापसी के दिन पर्चा वापस ले लेती।

टिकट कटने का था डर
नंद गोपाल को टिकट मिलने के बाद से ही शहर भर में भाजपाइयों के प्रदर्शन के बाद आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कहीं नंदी का टिकट कट न जाये। इस डर ने अभिलाषा को भी नामांकन दाखिल करने पर मजबूर कर दिया । ताकि टिकट कटने पर वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर अपनी राजनैतिक स्मिता बचाये रखती।

मेयर के चुनाव में नंदी ने किया था नामांकन

पति पत्नी का नामांकन करना पहली बार नहीं था। बीते मेयर के चुनाव में भी अभिलाषा और नंदगोपाल दोनो ने नामांकन किया था। बाद में नंद गोपाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया था और चुनाव जीतकर अभिलाषा मेयर बनी थी ।

244 नामांकन में 53 रद्द, 191 प्रत्याशी मैदान में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए इलाहाबाद की 12 विधान सभा सीटो से कुल 244 लोगों ने नामांकन हुआ था। नामांकन पत्र की जांच में 53 पर्चे निरस्त कर दिये गये। अब इलाहाबाद के चुनावी दंगल में 191 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेंगे। मालूम हो कि 30 जनवरी से नामांकन शुरू हुआ था। लेकिन पंचक के फेर में 2 जनवरी से नामांकन हुये। अंतिम दिन 134 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद 53 नामांकन पत्रों में कमियां मिलीं, जिन्हें निरस्त कर दिया गया।

फूलपुर से 13 नामांकन खारिज
इलाहाबाद की फूलपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा नामांकन पत्र खारिज हुए। फूलपुर से 27 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था जिसमें से 13 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया।

इलाहाबाद की कोरांव और फाफामऊ विधान सभा सीट ऐसी रही जहां से कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ। जबकि अन्य सभी 10 विधान सभा सीटों पर पर्चे खारिज हुये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+