देश-विदेश के लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा आई FBI

नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है, जिसकी चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। यह गैंग कंप्यूटर और लैपटॉप में पॉप-अप के जरिए वायरस डालने की धमकी देकर करोड़ रुपये की डिमांड करता था। इस गैंग ने FBI सहित कई विदेश पुलिस को भी भारत आने के लिए बाध्य कर दिया। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Noida Police raided Fake Call Center, arrested 23 peopler

नोएडा एसएसपी डॉ. अजयपाल ने इस गैंग का खुलास करते हुए बताया कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अधिकारी ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि भारत, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले लोगों तथा वहां की कंपनियों में पॉप-अप के माध्यम से एक वायरस भेजा जा रहा है। उस पर एक नंबर डाला गया है। जब ग्राहक उस नंबर पर बात करता है, तो वे लोग अपने आपको माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साझेदार व अधिकारी बताकर, उनके कंप्यूटर और लैपटॉप से वायरस ठीक करने के एवज में ठगी कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी कंपनी की बदनामी हो रही है।

एसएसपी ने बताया कि एफबीआई की टीम माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारियों के साथ नोएडा आई। माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस व साइबर सेल की एक टीम बनाकर थाना सेक्टर 58, थाना सेक्टर 20, थाना फेस 3 और थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र में एक साथ आठ स्थानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से भारी मात्रा में लैपटॉप, कंप्यूटर, हार्ड डिक्स, विदेशी लोगों के डेबिट, क्रेडिट कार्ड की डिटेल बरामद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+