उधार की रकम वापस मांगी तो आपत्तिजनक फोटो भेजकर करने लगा ब्लैकमेल, ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एक महिला प्रॉपर्टी डिलर को उनका ही ड्राइवर ब्लैकमेल करने लगा। महिला तलाकशुदा हैं और नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर का काम करती है। अपने काम के लिए महिला ने एक ड्राइवर को रखा, लेकिन जिस पर महिला ने विश्वास किया उसी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला के ड्राइवर ने उसे व्हाट्सएप पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजनी शुरू कर दी, जिसके बाद महिला को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

Noida police arrested Driver for sending obscene picture, videos to woman
पुलिस के मुताबिक महिला का तीन साल पहले पति से तलाक हो गया था। महिला प्रॉपर्टी डीलर हैं और उसने पानीपत के रहने वाले सोनू को ड्राइवर के तौर पर रखा था। सोने ने समय समय पर जरूरत की बात कहकर अपने महिला से 3 लाख रुपए उधार ले लिए।महिला ने उसपर विश्वास करके उसे पैसे दे भी दिए। एक साल बाद जब महिला से सोनू से उधार के पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने महिला को आपत्तिजनक फोटो भेजने शुरू कर दिए। वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला ने नोएडा पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिए। सोनू के पास से आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+