Noida News: नोएडा में लेखपाल ने किसान को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Noida News: ग्रेटर नोएडा के सदर तहसील में लेखपाल के किसान को पीटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसान जमीन की पैमाइश के लिए काफी दिनों से चक्कर काट रहा था। इसके बावजूद लेखपाल ने काम करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से कर दी, जिसके बाद किसान और उसके परिजनों को लेखपाल ने पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि लेखपाल ने किसान के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौच भी की थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए हैं।
Noida में लेखपाल का किसान से मारपीट का वीडियो वायरल
किसान ललित भाटी के बेटे राजू का कहना है कि जमीन की पैमाइश को लेकर पिछले एक साल से चक्कर काट रहे थे। लेखपाल सुनील ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। एसडीएम से इसकी शिकायत करने की वजह से वह नाराज हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि लेखपाल के पास बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी जमीन पैमाइश का काम पूरा नहीं हो पा रहा था।

राजू ने बताया, 'लेखपाल ने कहा कि जब मना कर दिया है, तो बार-बार क्यों चले आते हो। एसडीएम से मेरी शिकायत करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। मेरा भाई मनीष वीडियो बना रहा था, तो उसे बाहर जाने के लिए कहा। फिर बाहर निकलकर कानूनगो और एक साइबर कैफे चलाने वाले शख्स ने मेरे पिता के साथ मारपीट करने लगे और हमें गालियां भी दीं।'
यह भी पढ़ें: Noida Film City : इस तारीख को होगा नोएडा फिल्म सिटी का शिलान्यास, बोनी कपूर ने बताई ये खास बातें
जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच एसडीएम सदर को करने का आदेश दिया है। इस मामले में लेखपाल सुनील, कानूनगो और साइबर कैफे चलाने वाले पर शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बीकेसी के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि तहसील परिसर में अन्नदाता को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है उल्टे हमें रिश्वत के लिए परेशान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी को मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Noida News: गे नेटवर्किंग ऐप से युवकों को फंसाकर करते थे लूटपाट, नोएडा में चल रहे गैंग का भांडाफोड़












Click it and Unblock the Notifications