5 लाख का मुफ्त इलाज चाहिए? आयुष्मान कार्ड बनवाने का यही है सबसे बड़ा मौका, 15 अप्रैल के बाद पछताएंगे!
Ayushman Card, Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में आयुष्मान कार्ड बनाने की कछुआ चाल पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अपर निदेशक ने स्पष्ट किया है कि कार्ड बनाने के काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आइए जानतें हैं विभाग की इस पर क्या तैयारी है।
मेरठ मंडल की ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान अपर निदेशक डॉ. सीमा अग्रवाल ने जनपद में कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए 15 अप्रैल तक 45,000 नए पात्र लाभार्थियों के कार्ड हर हाल में तैयार करने का लक्ष्य दिया है। इसी कड़ी में विभाग ने गुरुवार को निजी अस्पतालों के आयुष्मान मित्रों और संबंधित कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

नोडल अधिकारी डॉ. संजीव सारस्वत ने बताया कि बैठक में न केवल कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, बल्कि होली के त्योहार को देखते हुए सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। मरीजों को दवाओं की कमी न हो और उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर मिलें, यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
दस्तावेजों की गड़बड़ी बन रही है बाधा
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. सारस्वत के अनुसार, लक्ष्य हासिल करने में कुछ तकनीकी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। कई पात्र लोगों के आधार कार्ड और राशन कार्ड में दर्ज नाम अलग-अलग हैं। इसके अलावा उम्र के अंतर और पते की गलत जानकारी के कारण भी कार्ड बनने में देरी हो रही है। विभाग अब इन लाभार्थियों को जल्द से जल्द अपने दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए प्रेरित कर रहा है।
1. आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (Apply Online)
अब आप बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे अपना कार्ड खुद बना सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाएं या 'Ayushman App' डाउनलोड करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए लॉगिन करें।
- अपनी पात्रता (Eligibility) जांचने के बाद, आवश्यक विवरण भरें।
- ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी करें और फोटो अपलोड करें।
- एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद, वेरिफिकेशन होते ही आप अपना कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
2. आधार नंबर से कैसे चेक करें अपना आयुष्मान कार्ड?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका कार्ड बना है या नहीं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- PMJAY की वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary' विकल्प चुनें।
- लॉगिन करने के बाद अपना राज्य, जिला और योजना (PMJAY) सिलेक्ट करें।
- 'Search by' में 'Aadhaar Number' का चुनाव करें।
- अपना आधार नंबर डालकर OTP से सत्यापित (Verify) करें। आपकी पात्रता और कार्ड का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
3. कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? (Eligibility)
यह योजना मुख्य रूप से निम्नलिखित वर्गों के लिए है:
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और SECC 2011 डेटा में शामिल लोग।
- दिहाड़ी मजदूर, भूमिहीन परिवार और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग।
- अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक (चाहे उनकी आय कुछ भी हो) इस योजना के पात्र हैं।
4. आयुष्मान कार्ड की वैधता (Validity)
आयुष्मान कार्ड की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह जीवनभर के लिए वैध (Lifetime Validity) है। इसे बार-बार रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इसके तहत मिलने वाला ₹5 लाख का बीमा कवर हर साल ऑटोमैटिक तरीके से रीन्यू हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications