दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 15 किमी तक घसीटता रहा बाइक सवार को

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर से रफ्तार ने कहर बरपाया है। तेज रफ्तार कार ने न केवल टक्कर मारी बल्कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को 15 किमी तक घसीटता रहा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं आकोरी कार ड्राइवर अब तक फरार है। पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है। इस दर्दनाक हादसे की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगेट खड़े हो जाए।

 रफ्तार का कहर

रफ्तार का कहर

ग्रेटर नोएडा में एक SUV कार सवार ने अपनी तेज रफ्तार कार से एक बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी की कि बाइक सवार की बाइक उछल कर दूर जा गिरी लेकिन बाइक सवार गाड़ी के नीचे फंस गया। कार सवार ने उस वक्त जरा सी मानवता नहीं दिखाई और बिना रूके वो अपनी कार को उसी रफ्तार से भगाता चला गया। उसने एक बार फिर रुककर ये देखने की कोशिश नहीं की कि उसने जिसे टक्कर मारी है वो जिंदा है कि नहीं।

कार के साथ घिटसता रहा बाइक सवार

कार के साथ घिटसता रहा बाइक सवार

रफ्तार पर सवार कार चालक अपनी कार को उसी रफ्तार से भगाता रहा, जबकि उसे मालूम था कि उसकी गाड़ी के नीचे वो शख्स फंसा हुआ है, जिसे उसने टक्कर मारी है। वो उस शख्स को 15 किमी दूर तक घसीटता रहा। बाइक सवार बादलपुर थाना क्षेत्र धूम मानिकपुर गांव का रहने वाला है। उसका नाम सतभाल भाटी था और वो 3 दिसंबर को गंगा स्नान कर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया।

सीटीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

सीटीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

कार चालक बाइक सवार को घसीटते हुए 15 किमी तक ले गया। रास्ते में पड़े एक टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी गाड़ी की तस्वीरें कैद हो गईं। इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि उसकी कार के नीचे अभी भी वो बाइक सवार शख्स फंसा हुआ था। उसके घरवालों को दुर्घटनाग्रस्त बाइक जहां बुलंदपुर में मिली वहीं बाइक चालक का शव 15 किलोमीटर दूर बुलंदशहर में मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+