महिलाओं के हाथ में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन की कमान जहां महिला टॉयलेट नहीं!

कानपुर। भारतीय रेलवे ने दुनिया की आधी आबादी को एक ऐसी सौगात दी है जो महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देगी। रेलवे ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक ऐसा रेलवे स्टेशन दिया है जहां पर सभी जिम्मेदारियां बखूबी महिला कर्मचारी ही निभाएंगी।

पहला महिला स्टाफ वाला रेलवे स्टेशन

पहला महिला स्टाफ वाला रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे द्वारा कानपुर जिले के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को राज्य का पहला महिला स्टाफ वाला रेलवे स्टेशन घोषित किया गया है। हलांकि, महिला कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए तैयारी काफी समय से की जा रही थी जिसे महिला दिवस पर गुरुवार को मूर्त रूप दे दिया गया है। यहां महिलाए ही टिकट काउंटर, टीटीई, सफाईकर्मी व आरपीएफ भी महिला कर्मी ही होंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

डीआरएम ने विश्व महिला दिवस के मौके पर इसकी शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि ये महिला सशक्तिकरण के लिए एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि महिला स्टाफ इस नई जिम्मेदारी को उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं

महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं

डीआरएम ने बताया कि अभी और साज-सज्जा व जरूरी चीजें इस स्टेशन के लिए की जानी है। वहीं इस अच्छी पहल को शुरू करने के साथ रेलवे एक अहम चीज भूल गया, महिलाओं के लिए टॉयलेट, जो गोविंदपुरी स्टेशन पर नहीं है। जब इस बाबत डीआरएम से पूछा गया तो बोले कि अभी निर्माण कार्य चालू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+