'बाल पकड़कर घसीटती थी निक्की, विपिन ने बनवाया था टैटू', कौन है मीनाक्षी भाटी जिसने बताया खौफनाक सच?

Nikki Bhati Case: नोएडा में 28 वर्षीय निक्की की दहेज को लेकर हुई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है, निक्की के गुनाहगारों के लिए लोग फांसी की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अब निक्की का मायका भी सवालों के घेरे में आ गया है, जिसने इस केस में नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है और बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल इस केस में एक नए किरदार की एंट्री हुई है, जिसका नाम है मीनाक्षी भाटी, जो कि निक्की और कंचन पायला की भाभी है, जिसकी शादी दोनों के भाई रोहित से हुई है। उसने मीडिया के सामने आकर जो कुछ भी कहा है, वो काफी हैरान कर देने वाला है।

Nikki Bhati

'निक्की का पूरा घर दहेज लोभी है' (Nikki Bhati Case)

मीडिया से बात करते हुए मीनाक्षी भाटी ने कहा कि 'निक्की का पूरा घर दहेज लोभी है और इन्होंने मेरे ऊपर अत्याचार किए हैं, आज अपनी बेटी पर बात आई तो ये सभी न्याय और हक की बातें रहे हैं, जब ये खुद बहू से जानवरों वाला बर्ताव करते थे, तब कहां थे हक और न्याय?'

पूरा ससुराल जल्लाद है, किए हैं बड़े जुल्म' (Nikki Bhati Case)

मीनाक्षी भाटी ने कहा कि 'उसका पूरा ससुराल जल्लाद है, उसकी शादी साल 2016 में रोहित के साथ हुई थी लेकिन वो नौ साल में 9 महीने भी ससुराल में नहीं रह पाई, उसका पति और ससुराल वाले उस पर जुल्म करते थे और पैसों की डिमांड करते थे। दहेज में सियाज कार मिलने के बावजूद स्कॉर्पियो की मांग की थी। उसे अपने पास फोन भी रखने नहीं दिया जाता था और आज अपनी बेटियों के लिए उन्होंने ब्यूटीपार्लर खुलवा दिया।'

'बाल पकड़कर घसीटती थी निक्की, विपिन ने बनवाया था टैटू' (Nikki Bhati Case)

मीनाक्षी भाटी ने कहा कि 'उसे उसके पति, सास और ससुर पीटा करते थे और इस मारपीट में निक्की-कंचन दोनों शामिल रहती थीं। मीनाक्षी ने कहा कि मेरा और रोहित का तलाक का केस चल रहा है। मैं पिछले 9 सालों से अपने मायके में रह रही हूं, मेरे ससुरालवालों ने मेरा हाल-चाल तक नहीं पूछा।'

Nikki Bhati

'जहां तक निक्की की मौत का सवाल है तो मैं बता दूं कि निक्की का पति विपिन उससे बहुत प्यार करता था, उसके लिए टैटू बनवाया था। मीनाक्षी का आरोप है कि उनकी सास, दोनों ननद तक उन्हें बाल पकड़कर घसीटती थीं, अब फर्क सिर्फ इतना है कि वो जल गई मैं बच गई।'

'निक्की और कंचन मुझे मारती थी' (Nikki Bhati Case)

मीनाक्षी भाटी ने कहा कि 'निक्की और कंचन मुझे मारती थी, कहती थीं हम भाई की दूसरी शादी कर लेंगे। हमारी शादी को लेकर पंचायतें भी हुईं थी, मेरे ऊपर गोली तक चला दी, साल 2018 में मैंने दहेज प्रताड़ना का केस फाइल किया था लेकिन दवाब के चलते मुझे वो केस वापस लेना पड़ा, मेरे पापा ने कहा था ऐसे लोगों के साथ रहने की जरूरत नहीं लेकिन मैं सोचती थी मैं अपना घर बचा लूं लेकिन मेरी सारी कोशिशें फेल हो गईं।पापा की मौत के बाद मैं अपने घर आ गई और तब से ही अपने मायके में हूं।'

Nikki Bhati

कौन है सच्चा और कौन है झूठा? (Nikki Bhati Case)

अगर मीनाक्षी की बातों में सच्चाई है तो कंचन ( निक्की की बहन) के बयान और वीडियो सवालों के घेरे में आते हैं, इस वजह से केस अब कई परतों में उलझता दिख रहा है, फिलहाल मीनाक्षी भाटी के बयान पर निक्की के घरवालों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन मीनाक्षी इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, लोगों को उम्मीद है कि सच जल्द ही सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+