'बरेली गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की आंखों को देखते रह जाएंगे निक जोनस
देश विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इसके लिए चोपड़ा परिवार की तरफ से बढ़ चढ़कर तैयारी की जा रही है।
Recommended Video


बरेली। देश विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इसके लिए चोपड़ा परिवार की तरफ से बढ़ चढ़कर तैयारी की जा रही है। वहीं प्रियंका के होमटाउन से खबर है कि बरेली में फैंस अपने तरीके से उनकी शादी को अपने ही शहर में रहकर यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। फैंस ने अपनी खासियत के लिए प्रसिद्ध बरेली का सुरमा निक को और प्रियंका को काजल उपहार के रुप में भेजा है।

बरेली से फैंस ने भेजा प्रियंका को तोहफा
एक्ट्रेस की फैन निशा मिश्रा का कहना है कि उन्होंने प्रियंका-निक की शादी के काजल और सुरमा भेजा है। उम्मीद है बरेली गर्ल के साथ बरेली शहर के होने वाले दामाद को भी बरेली का सुरमा पसंद आएगा। निशा का यह भी कहना है कि निक और प्रियंका के लिए काजल और सुरमा एक छोटा सा उपहार है, इससे वो एक फैन की भावनाओं को आसानी से समझ जायेंगी। आपको बताते चलें कि बरेली प्रियंका चोपड़ा के स्वर्गीय पिता अशोक और माँ मधु चोपड़ा की कर्मभूमि है।

बरेली में ही हुई है प्रियंका की परवरिश
प्रियंका के माता-पिता उनके फिल्म इंडस्ट्रीज में आने से पहले बरेली के किला थाने क्षेत्र में कस्तूरबा नाम से अपना अस्पताल चलाते थे। साथ ही प्रियंका ने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा भी ली है। प्रियंका का पहला शूट भी बरेली के सूरी स्टूडियो में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में उनके फैंस उस्ताहित हैं।

पीएम मोदी हो सकते प्रियंका के मेहमान!
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होने वाली शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान हो सकते हैं। पीएम मोदी अमेरिका और भारतीयों के बीच प्रगाढ़ होते रिश्तों के गवाह भी बन सकते है, लेकिन अभी तक पीएमओ से प्रधानमंत्री के जोधपुर जाने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका ने प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा है साथ ही पीएम मोदी से जोधपुर आने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications