गाजियाबाद में बदमाश पकड़ने आई NIA टीम पर जानलेवा हमला, एक जवान को लगी गोली

गाजियाबाद। लुधियाना के आरएसएस नेता रविंद्र गुसाईं की हत्‍या में आरोपी मूलक को गिरफ्तार करने गाजियाबाद आई एनआईए की टीम पर मूलक और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में यूपी पुलिस के एक जवान तहजीब खान को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी पुलिस, एसटीएफ और एनआईए का ये ज्‍वाइंट ऑपरेशन था।

गाजियाबाद में बदमाश पकड़ने आई NIA टीम पर जानलेवा हमला, एक जवान को लगी गोली

पुलिस टीम पर हमला की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल भोजपुर इलाके में पहुंच गई है और मोर्चा संभाल लिया है। जानकारी के मुताबिक राउंड फायरिंग के दौरान मूलक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था लेकिन बाद में दबिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम की गाड़ी भी क्षतिग्रस्‍त हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। बता दें, कि वो भी आरएसएस नेता के हत्या में शामिल था। इस मामले में 2 अन्य संदिग्ध बदमाशों को एनआईए की टीम पहले ही हिरासत में ले चुकी हैं। वहीं मलूक पर हत्या आरोपियों को हथियार देने का आरोप है। जिसकी तलाश में गाजियाबाद, मेरठ पुलिस के साथ एनआईए की टीम ने आज दबिश दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+