जब न्यूज एंकर ने लाइव शो में हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को बाहर निकाला

कपल को घरों में जाकर पकड़ने के मुद्दे पर आज तक चैनल पर चल रही डिबेट के दौरान कई अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी अपनी बात रख रहे थे।

नई दिल्ली। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में योगी आदित्यनाथ के संगठन युवा वाहिनी के लोगों के घरों में घुसकर कपल के साथ मारपीट करने को लेकर हो एक टीवी शो में एंकर और हियुवा नेता भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि एंकर ने लाइव शो में ही युवा वाहिनी नेता को चले जाने के लिए कह दिया।

जब न्यूज एंकर ने लाइव शो में हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को बाहर निकाला

कपल को घरों में जाकर पकड़ने के मुद्दे पर आज तक चैनल पर चल रही डिबेट के दौरान कई अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी अपनी बात रख रहे थे, तभी एंकर ने हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह तोमर से पूछा कि आखिर किसी के बेडरुम में झांकने वाले आप कौन होते हैं। नागेंद्र सिंह तोमर ने उल्टा एंकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग नहीं बल्कि आपके रिपोर्टर लोगों के घरों में झांकते हैं। जिसके बाद शो का माहौल लगातार गरम होता गया।

नागेंद्र सिंह ने अपनी बात रखते हुए एंकर को बताया कि वो सही कर रहे थे। जब एंकर ने किसी के घर में घुस जाने की बाबत सवाल किया तो तोमर ने अपनी ही बात को सही कहा। इस पर एंकर ने उनको टोका और बातचीत में इतनी गर्मागर्मी हुई कि एंकर ने तोमर को शो से निकाल दिया। ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। देखिए वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+