Registry Rules: यूपी में संपति खरीदने और बेचने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब करना होगा यह काम
New Registry Rule In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जमीन की खरीद और बिक्री में हो रही धांधली को रोकने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। आइए जानते हैं कि संपति रजिस्ट्री कराने के नए नियम क्या हैं?
इन लोगों को जाएगा ओटीपी
इस नए नियम के मुताबिक, जमीन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह बेचने वाला हो या खरीदने वाला सभी के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा। सत्यापन के बाद ही खरीद और बिक्री हो पाएगी।

कृषि भूमि के लिए यह है जरूरी
अगर किसी कृषि भूमि की खरीद और बिक्री की जा रही है तो ग्राम कोड और खतौनी दर्ज करना अनिवार्य है।
इन जिलों में विशेष लागू होंगी
नया नियम उन जिलों के विशेष रूप से लागू किया जाएगा जहां
खसरा-खतौनी दस्तावेजों में अस्पष्टता या जालसाजी की शिकायतें अधिक हैं।
हो रहा था फर्जीवाड़ा
इधर जमीन की खरीद और बिक्री मामले में बहुत फर्जीवाड़ा देखने को मिला। कई मामलों में ऐसा देखा गया कि आधार, पैन अन्य कागजात फर्जी लगाकर किसी की जमीन किसी कोबेच दी गई। इस नए नियम से इस पर रोक लगेगी।
पैन कार्ड की भी होगी जांच
इतना ही नहीं पैन की भी मौके पर जांच होगी। खरीद बिक्री करने वालों के पैन कार्ड की जांच भी तत्काल की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications