Puja Special Train: नई दिल्ली-मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
New Delhi- Mansi-New Delhi Puja Special Train News Uttar Pradesh:रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये 04454/04453 नई दिल्ली-मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन नई दिल्ली से 29 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन तथा मानसी से 01 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन 63 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04454 नई दिल्ली-मानसी पूजा विशेष गाड़ी 29 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 20.00 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 20.50 बजे, अलीगढ़ से 22.20 बजे, टूण्डला से 23.25 बजे, दूसरे दिन इटावा से 00.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.30 बजे, उन्नाव से 04.05 बजे, ऐशबाग से 05.17 बजे, बादशाहनगर से 05.50 बजे, बाराबंकी से 06.45 बजे, गोंडा से 08.10 बजे, बस्ती से 09.25 बजे, खलीलाबाद से 10.00 बजे, गोरखपुर से 11.05 बजे, देवरिया सदर से 12.02 बजे, सीवान से 13.05 बजे, छपरा से 14.35 बजे, सोनपुर से 17.02 बजे, हाजीपुर से 17.17 बजे, शाहपुर पटोरी से 18.05 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, बेगूसराय से 21.42 बजे तथा खगड़िया से 22.32 बजे छूटकर मानसी 23.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04453 मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन मानसी से 01.10 बजे प्रस्थान कर खगड़िया से 01.22 बजे, बेगूसराय से 02.00 बजे, बरौनी से 03.10 बजे, शाहपुर पटोरी से 03.57 बजे, हाजीपुर से 04.55 बजे, सोनपुर से 05.07 बजे, छपरा से 07.20 बजे, सीवान से 08.20 बजे, देवरिया सदर से 09.25 बजे, गोरखपुर से 11.00 बजे, खलीलाबाद से 11.45 बजे, बस्ती से 12.17 बजे, गोंडा से 13.50 बजे, बाराबंकी से 15.50 बजे, बादशाहनगर से 16.42 बजे, ऐशबाग से 17.30 बजे, उन्नाव से 18.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 19.40 बजे, इटावा से 20.45 बजे, टूण्डला से 22.20 बजे, अलीगढ़ से 23.45 बजे तथा दूसरे दिन गाज़ियाबाद से 02.12 बजे छूटकर नई दिल्ली 03.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications