Puja Special Train: नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें नई अपडेट

NEW DELHI DARBHANGA Puja Special Train Latest News Indian Railway: भारतीय रेलवे त्योहारों पर यात्रियों की राह आसान बना रही है। रेलवे द्वारा दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की बढ़ी संख्या बढ़ा दी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली दरभंगा वाया गोरखपुर एक्सप्रेस का संचलन नई दिल्ली से 29 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन तथा दरभंगा से 30 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन 63 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

darbhanga express

04450 नई दिल्ली-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी 29 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 15.10 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 15.52 बजे, अलीगढ़ से 17.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.10 बजे, उन्नाव से 22.45 बजे,इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

दूसरे दिन ऐशबाग से 00.08 बजे, बादशाहनगर से 00.45 बजे, गोंडा से 03.05 बजे, गोरखपुर से 06.10 बजे, देवरिया सदर से 07.10 बजे, सीवान से 08.20 बजे, छपरा से 09.35 बजे, सोनपुर से 11.30 बजे, हाजीपुर से 11.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.15 बजे तथा समस्तीपुर से 14.40 बजे छूटकर दरभंगा 16.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04449 दरभंगा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 30 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन दरभंगा से 18.15 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 20.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 22.20 बजे, हाजीपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन सोनपुर से 00.07 बजे, छपरा से 02.00 बजे, सीवान से 03.10 बजे, देवरिया सदर से 04.15 बजे, गोरखपुर से 05.45 बजे, गोंडा से 08.30 बजे, बादशाहनगर से 11.00 बजे, ऐशबाग से 12.00 बजे, उन्नाव से 13.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.45 बजे, अलीगढ़ से 20.05 बजे तथा गाज़ियाबाद से 22.10 बजे छूटकर नई दिल्ली 23.00 बजे पहुँचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+