यूपी: युवक को घर में झांकना पड़ा भारी, पड़ोसियों ने मार दी गोली
युवक को घर में झांकना पड़ा भारी, पड़ोसियों ने मार दी गोली
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक को घर छत से दूसरे के घर मे झांकना भारी पड़ गया। गुस्साए पड़ोसी ने झांक रहे युवक को घेरकर पहले पीटा उसके बाद उसके गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल ये घटना थाना खुदागंज के पूरा गांव की है। यहां के रहने वाले पवन देव अपने घर की छत पर खड़ा था। घायल पवन देव के मुताबिक उसने पड़ोस के घर मे देखा तो उस घर में रहने वाले राजकुमार ने उसे झांकते हुए देख लिया। राजकुमार ने गाली गलौज करना शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि दिवार छोटी है इसलिए उसकी घर की तरफ अचानक देख लिया।
लेकिन गुस्साए राजकुमार ने उसकी एक न सुनी और कुछ देर बाद जब पवन देव घर से बाहर निकला तो राजकुमार ने अपने साथियों से मिलकर उसको जमकर पीटा। पवन जान बचाकर वहां से भागा तो राजकुमार ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications