VIDEO: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता ने दी पुलिसवालों को गालियां,कहे अपशब्द

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सपा नेता का धमकी वाला वीडियो वायरल होते ही बरेली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल मामला यह है कि समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह बरेली जिले के किला थाने के अंदर गालियां देते दिख रहा है। साथ ही वह चीख-चीख कर कह रहे हैं कि थाने में गिन ले कितने पुलिस वाले हैं। वह पचास हजार आदमी थाने में इक्कठा कर देगा। पुलिस तेरी औकात क्या है?

nearest of sp suprimo akhilesh yadav abuses up police watch viral video

पुलिस ने इस मामले में वैभव समेत 50 लोगों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वैभव गंगवार थाने के अंदर पुलिस हिरासत में जमकर गालियां दे रहे हैं। अपने आप को अखिलेश का सिपाही बताकर हड़का रहे है। सपा नेता की गलियां सुन रहे पुलिस वाले भी मूकदर्शक बने हुए हैं। किसी भी पुलिस वाले में वैभव को गालियां देने से रोकने की हिम्मत नहीं हो रही है। गालियां खुलकर पुलिस को दी जा रही हैं या विरोधी पार्टी को यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन यह माना जा रहा है कि वैभव में पुलिस की प्रति बेहद गुस्सा है।

यह वीडियो शुक्रवार की रात किला थाने में बनाया गया है। उसके बाद वायरल कर दिया गया जबकि वैभव के मुताबिक उन्होंने साहूकारा में एक दलाल से 25 लाख रूपये में प्लाट खरीदा था। वैभव ने दलाल से जो प्लाट खरीदा था उसकी पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री हो चुकी है। जानकारी लगने पर जब वैभव ने दलाल से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने पुलिस बुला ली। डायल-100 पुलिस ने सपा नेता को पकड़कर शनिवार की रात किला पुलिस के हवाले कर दिया था। सपा नेता वैभव गंगवार का इस संबंध में कहना है कि उसने किसी को कोई गाली नहीं दी है। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पूरा वीडियो नही है। फिलहाल पुलिस ने वैभव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+