Noida: बाढ़ से घिरे अवैध फार्महाउसों में फंसे थे 500 श्रमिक, NDRF ने ऐसे निकाला बाहर, देखें VIDEO
उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में तेज बारिश और यमुना का जल स्तर बढ़ने से देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में बाढ़ आ चुकी है।
वहीं दिल्ली से लगे नोएडा के हिस्से में बने अवैध फार्महाउसों में लगभग 500 श्रमिकफंसे हुए थे जिन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया है।

देश की राजधानी सीमा पर बसे एनसीआर के बने इन अवैध फार्महाउस में काम करने के लिए इन श्रमिकों को नियुक्त किया गया है। ये वो फार्म हाउस हैं जो यमुना नदी के पास निचले इलाकों में अवैध रूप से बनाए गए हैं। यमुना में बाढ़ आने के बाद इन फार्म हाउसों में पानी भर गया साथ ही नदी के किनारे रहने वाले हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।
इन इलाकों में फंसे हुए लोगों का पता गुरुवार को तब चला जब पुलिस अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी बाढ़ वाले इलाकों में नाव से अंदर गए।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ये फार्महाउस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लगभग दो किलोमीटर दूर, सेक्टर 135 में नगली वाजिदपुर गांव के पास, यमुना नदी के सामने तटबंध के दूसरी तरफ स्थित हैं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एनडीआरएफ कर्मियों को घुटनों तक बाढ़ के पानी से श्रमिकों को बचाते हुए दिखाया गया है, जिसने पूरे इलाके को घेर लिया था।
#WATCH उत्तर प्रदेश: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। NDRF द्वारा जानवरों का बचाव कार्य जारी है।
(वीडियो सेक्टर 135 की है) pic.twitter.com/8WJA3IMRUN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications